Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : ज्ञानचंद जैन कॉमर्स कॉलेज में मना स्वतंत्रता दिवस

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh kumar) : ज्ञानचंद जैन कॉमर्स कॉलेज में गर्मजोशी के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. इस अवसर पर महाविद्यालय प्रांगण में प्रचार्य डॉ संजीव कुमार सिंह के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया. उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमें आजादी मिली है वो कई स्वतंत्रता सेनानी के बलिदान का फल है. इस आजादी को कायम रखने की जिम्मेवारी हमलोगों की भी है. हमें अपने साथ सभी को यह बताना है कि ये आजादी हमें खैरात में नही मिली है. बल्कि कई वीर सपूतों की शहादत के बाद हमें यह आजादी मिली है. इसलिए हमें इस आजादी की कद्र करनी चाहिए. समारोह को महाविद्यालय के सभी शिक्षकों ने भी संबोधित किया. इसके बाद शिक्षकों ने पौधरोपण किया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-women-join-jharkhand-party/">चाईबासा

: महिलाओं ने झारखंड पार्टी का दामन थामा

कई शिक्षकों को किया गया सम्मानित

प्राचार्य द्वारा पूर्व में रिटायर हुए नागेंद्र तिवारी को कॉलेज में उनके योगदान के लिए स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया. बेस्ट परीक्षा नियंत्रक के लिए बसन्ती कलुण्डिया को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया, बेस्ट एन एस एस कोडिनेटर के लिए प्रोफेसर मुकुल मुंडा को मोमेंटो दिया गया. महाविद्यालय के बेस्ट टीचर के रूप में प्रोफेसर डॉ मुरारी लाल बैध को महाविद्यालय की ओर से मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. साथ ही महाविद्यालय की आशा गोप, सुकांति बहादुर, अनुमति दास, पुत्तकर, भगवान कलुण्डिया और रघुनाथ गोप को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही