Search

 
 
 

चाईबासा : पुण्यतिथि पर याद किए गए उद्योगपति सह समाजसेवी स्व. सीताराम रूंगटा

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : पश्चिमी सिंहभूम जिले में औद्योगिक क्रांति के जनक तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय एवं अविस्मरणीय कार्य करने वाले उद्योगपति सह समाजसेवी स्वर्गीय सीताराम रूंगटा को प्लस टू उच्च विद्यालय परिवार के द्वारा नमन किया गया. शिक्षण संस्थानों के निर्माण और उनके प्रबंधन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले महापुरुष, एमएल रूंगटा प्लस टू विद्यालय चाईबासा के द्वितीय सचिव स्व. सीताराम रूंगटा को सोमवार को उनके पुण्यतिथि पर विद्यालय परिवार द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-dr-antaryami-upadhyay-passed-away-dr-shadangi-paid-tribute/">बहरागोड़ा

: डॉ. अंतर्यामी उपाध्याय का निधन, डॉ. षाड़ंगी ने दी श्रद्धांजलि

प्राचार्या शिल्पा गुप्ता ने उनके जीवनी पर प्रकाश डाला

इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्या शिल्पा गुप्ता ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनके योगदान को याद किया गया. विद्यालय की प्रभारी प्राचार्या शिल्पा गुप्ता, सुषमा जोजोवार, लेखा सिंह, संगीता सिन्हा, अनंजय प्रसाद, शकुंतला बांकिरा, प्रमिला टूटी तथा विद्यालय के एनसीसी के छात्र-छात्राएं शामिल हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही