Search

 
 
 

चाईबासा : भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर, हर चीज हुई महंगी : गुंजन सिंह

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : चाईबासा कांग्रेस भवन में जिला महिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को जिलाध्यक्ष नितिमा बारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई. कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह उपस्थित थी. उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार महिला विरोधी है. देश का सम्मान बढ़ाने वाली महिला पहलवानों के साथ हुए यौन उत्पीड़न के मामलों को लेकर महीनों दिल्ली में पहलवानों द्वारा धरना प्रदर्शन दिया गया. लेकिन भाजपा सरकार ने आरोपी भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह को बचाने का काम किया. भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है, रसोई गैस का दाम कम करने का वादा कर सत्ता में आई भाजपा सरकार ने महिलाओं को प्रताड़ित करने का कार्य किया है. महंगाई के कारण महिलाओं को घर गृहस्थी चलाने में और बच्चों की शिक्षा-दीक्षा में बढ़े खर्च के कारण काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. इससे गृहस्ती प्रभावित हो रही है. भाजपा सरकार ने भले महिला को राष्ट्रपति बनाने का कार्य किया है. लेकिन आम महिला के लिए सभी रोजगार के अवसर लगातार बंद हो रहे हैं. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-praying-for-peace-and-peace-by-offering-bakrid-prayers-in-mosques/">चक्रधरपुर

: मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदाकर मांगी अमन-चैन की दुआ 

कांग्रेस की नीतियों का जन-जन पहुंचाने का प्रयास

केंद्र में जब से मोदी सरकार आई है महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं और महिला सुरक्षा में कमी आई है. महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिमा बारी ने कहा कि हम महिलाओं के लिए बहुत गर्व की बात है कि हमारी संसदीय क्षेत्र में गीता कोड़ा के रूप में महिला सांसद है, जिनसे हम सभी महिला प्रेरणा लेतीं है. गांव-गांव घूम कर महिलाओं, बच्चों एवं वृद्धजनों की समस्या का हल निकालने के लिए एवं कांग्रेस की नीतियों का जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी महिला कांग्रेस जिला इकाई की टीम कर रही है. मौके पर सरस्वती दास, शकीला बानो, वरिष्ठ महिला कांग्रेसी लाली दास, नीली बिरुआ, लीगल सेल, अनुप्रिया सोय युवा कांग्रेस, नूतन बिरूआ, नूतन ज्योति सिंकु, जया सिंकु, महिला कांग्रेस महासचिव सत्यशीला हेम्ब्रम, महिला कांग्रेस महासचिव रश्मि ब्यूटी बानरा समेत जिला महिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-in-view-of-kanhaishwar-mountain-worship-the-mla-got-slag-poured-on-the-dilapidated-road/">चाकुलिया

: कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा के मद्देनजर जर्जर सड़क पर विधायक ने स्लैग डलवाया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही