Search

चाईबासा : छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को 112 क्यूआर के बारे में दी गयी जानकारी

Chaibasa :  चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर शनिवार को पुलिस की टीम ने चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के मधुसूदन महतो शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया. इस दौरान वर्कशॉप में शामिल छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को पुलिस ने डायल 112 क्यूआर के बारे में जानकारी दी. पुलिस ने सड़क सुरक्षा को पाठ्यक्रम में शमिल करने की अपील की. इसके बाद निदेशक ने अपने संबोधन में सड़क सुरक्षा को पाठ्यक्रम में शामिल करने की बात कही. साथ ही सड़क सुरक्षा पर केस स्टडी प्रशिक्षण और नौकरी के बाद सभी को स्कूल और कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम चलाने के लिए निर्देशित किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp