Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : प्राथमिक विद्यालय बासाहातु में दी गई बाल अधिकारों की जानकारी

Chaibasa (Sukesh Kumar) : जिला बाल संरक्षण कार्यालय द्वारा खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय, बासाहातु में शनिवार को ग्रामीणों और अध्ययनरत छात्रों को बाल संरक्षण समिति के कार्यदायित्व को विस्तार से बताया गया. संजय प्रसाद, परामर्शी ने बाल हिंसा, बाल तस्करी, बाल विवाह, बालश्रम, पोक्सो एक्ट 2012, जेजेएक्ट कानूनों के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने छात्रों से मादक पदार्थों से दूर रहने को बोला. इसे भी पढ़ें :बेरमो:">https://lagatar.in/bermo-shobha-yatra-took-place-in-shree-shree-panchmukhi-hanuman-temple/">बेरमो:

श्रीश्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली शोभा यात्रा

जिलास्तरीय अभियान चलाया जा रहा है

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जॉइंट एक्शन प्लान के तहत जिलास्तरीय व्यापक अभियान चलाया जा रहा है. जिससे समाज में पर्याप्त विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक समस्याओं को दूर किया जा सके. इसके अलावा महिला हिंसा, डायन प्रथा ,एसिड एटैक, घरेलू हिंसा आदि के बारे में भी अवगत कराया गया. महिलाओं की सुरक्षा के लिए टॉल फ्री नम्बर 181 तथा 1091 के बारे में जानकारी दी गई. बच्चों से संबंधित खतरों से बचाव के लिए चाईल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098 के बारे में बताया गया. बैठक में समेकित जन विकास केंद्र के सिस्टर पुष्पिका, एस्पायर संस्था के कर्मी एवं विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं , आंगनबाड़ी सेविका, सहिया सहित शिक्षक तथा ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-the-forest-department-gave-compensation-to-the-old-woman-injured-by-the-bear-attack/">सिमडेगा

: भालू के हमले से घायल वृद्धा को वन विभाग ने दिया मुआवजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही