Search

चाईबासा : खूंटपानी प्रखंड के लोगों को दी गई राज्य प्रायोजित योजनाओं की जानकारी

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : जिला जनसंपर्क विभाग के द्वारा खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत आदर्श मध्य विद्यालय खुंटपानी में मेला, प्रदर्शनी सह नुक्कड़ नाटक तथा मटकमहातु में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. जिसमें राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जागरुकता अभियान यथा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से बालिका शिक्षा पर जोर, बाल विवाह प्रथा का उन्मूलन, महिला सशक्तीकरण आदि के बारे में बताया गया. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-horticulture-target-set-on-more-than-100-acres-of-land/">मुसाबनी

: सौ एकड़ से अधिक जमीन पर बागवानी का रखा गया लक्ष्य

विभिन्न माध्यमों से किया गया प्रेरित

इस दौरान मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना से गांव के युवा को रोजगार में कैसे मदद मिलेगा, उसके बारे में भी नुक्कड़ नाटक के दौरान ग्रामीणों को अवगत करवाते हुए पोस्टर पंपलेट, बैनर का वितरण तथा एलईडी वाहन के माध्यम से योजना आधारित वीडियो प्रदर्शित कर लोगों को प्रेरित किया गया. इस अवसर पर स्थानीय मुखिया, वार्ड सदस्य, सहिया तथा ग्रामीण आदि उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp