Search

 
 
 

चाईबासा : नुक्कड़ नाटक कर सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : पश्चिमी सिंहभूम जिला के जनसंपर्क पदाधिकारी ईशा खंडेलवाल के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न प्रखंडों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जा रहा है. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से योजना आधारित पंपलेट, पोस्टर, बैनर आदि बांटते हुए राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया. मंगलवार को आयोजित नुक्कड़ नाटक में ग्रामीणों को डायन प्रथा उन्मूलन, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत राज्य सरकार की ओर से गो पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, बत्तख पालन आदि के बारे में विस्तार से बताया गया. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-ramlal-elephant-attack-on-fci-godown-broke-main-gate-and-shutter/">चाकुलिया

: एफसीआई गोदाम पर रामलाल हाथी का हमला, मुख्य गेट व शटर को तोड़ा

सरकार से मिलने वाले सब्सिडी के बारे में दी गई जानकारी

नाटक के माध्यम से पशुधन विकास योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा 50 से 90 प्रतिशत तक मिलने वाले सब्सिडी का लाभ के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई. जागरूकता कार्यक्रम के क्रम में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सर्वजन पेंशन योजना सहित अन्य लाभकारी कार्यक्रमों से ग्रामीणों को अवगत करवाते हुए योजना से जुड़ कर लाभ लेने के लिए सुझाव दिए गए. इस दौरान संबंधित पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य, सहिया तथा ग्रामीण जन उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही