Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : ग्रामसभा में चयनित योजनाओं की दी गई जानकारी

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Ramendre kumar Sinha) : सदर प्रखंड के नरसंडा पंचायत के मुंडासाई टोला में शनिवार को ग्रामसभा हुई. इसकी अध्यक्षता मुखिया राम सुंडी ने की. बैठक में पंचायत के लिए विभिन्न योजनाएं मनरेगा की योजना, 15वें वित्त की योजना, डीएमएफटी की योजना और एसबीएम के तहत लिए जाने वाले कार्य योजना पर मुखिया ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि संसाधनों के उपलब्ध हो जाने के बाद जल्द ही कार्य आरंभ होगा. इसे भी पढ़ें : वर्ल्ड">https://lagatar.in/world-cup-2023-there-will-be-a-fight-between-india-and-pakistan-in-narendra-modi-stadium/">वर्ल्ड

कप 2023 : नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-पाक के बीच होगा घमासान, 8वीं जीत के लिए मैदान में उतरेगी टीम इंडिया
बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने खराब जल मीनार को ठीक करने, मुंडा साई तालाब को और गहरा करने तथा सड़क निर्माण के लिए रखे गए पत्थर के टुकड़े को समतलीकरण करने की मांग की, ताकि आवागमन सुगम हो सके. ग्रामसभा में पंचायत के मुखिया राम सुंडी ने पंचायत क्षेत्र में नशीले पदार्थ के सेवन के विरुद्ध लोगों को जागरूक किया. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-tributes-paid-to-martyr-devendra-majhi-on-his-death-anniversary/">चक्रधरपुर

: शहीद देवेंद्र माझी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
उन्होंने कहा कि जो लोग भी नशीले पदार्थ की बिक्री करते पाये जाएंगे उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. आपराधिक घटनाओं को लेकर मुफस्सिल थाना को मोची साईं से नरसंडा तक पीसीआर वाहन की गश्ती के लिए ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया. ग्रामसभा में मुन्डासाई टोला के महिला-पुरुष, वार्ड सदस्य आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही