Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : उपायुक्त के निर्देशानुसार बाल संरक्षण इकाई ने गुरुवार को सदर प्रखंड अंतर्गत लुपंगुटू में अध्ययनरत छात्राओं को विधि सह परिविक्षा पदाघिकारी गोपाल पाण्डेय तथा सामाजिक कार्यकर्ता राज कुमार निषाद द्वारा बाल संरक्षण समिति के दायित्व की विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बाल हिंसा, बाल तस्करी, बाल विवाह, बालश्रम, पोक्सो एक्ट, जेजे एक्ट के बारे में विस्तार से बताया. स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर के बारे में भी जानकारी दी गई. उन्होंने सभी छात्रों को मादक पदार्थों जैसे सिगरेट, शराब, खैनी, गुटखा, तम्बाकू, गांजा एवं ध्रुमपान न करने और इनके दुष्प्रभाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी. छात्राओं को सलाह दी कि सब अपने पंचायत एवं ग्रामों में जाकर समाज में स्वयं जागरूकता फैलाएं. यह उनकी नैतिक जिम्मेदारी है. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-three-cyber-criminals-arrested-many-cases-are-registered/">गिरिडीह
: तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, कई केस है दर्ज [wpse_comments_template]
चाईबासा : बाल हिंसा, बाल श्रम सहित विभिन्न बिन्दुओं पर छात्राओं को दी गई जानकारी
Leave a Comment