Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कुलीतोड़ाग गांव में मनरेगा कानून के बारे में ग्रामीणों को दी गई जानकारी

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : प्रखंड की कुलीतोड़ाग पंचायत के कुलीतोड़ाग गांव में बुधवार को ग्रामीणों की बैठक हुई. झारखंड नरेगा वॉच के तत्वावधान में आयोजित इस बैठक के दौरान ग्रामीणों को मनरेगा कानून के बारे में बताया गया. मौके पर मौजूद समाजसेवी सुरेश दोंगो ने मनरेगा कानून के तहत मिलने वाले रोजगार, हर मजदूर को काम उपलब्ध कराने, समय पर मानदेय का भुगतान करने, जॉब कार्ड का निर्माण, मनरेगा के तहत संचालित होने वाली योजनाएं, काम नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ता मिलने इत्यादि को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-tired-of-illness-the-old-man-committed-suicide/">आदित्यपुर

: बीमारी से तंग आकर वृद्ध ने की आत्महत्या

कोई परेशानी होने पर मनरेगा शिकायत केंद्र में करे शिकायत

उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत अगर किसी व्यक्ति को काम नहीं मिल पा रहा है या जॉब कार्ड नहीं बन पा रहा है तो इस बारे में मनरेगा शिकायत केंद्र में शिकायत कर सकते हैं. इस दौरान ग्रामीणों ने भी देर से मिलने वाली मजदूरी इत्यादि को लेकर अवगत कराया. मौके पर गांव के महिला-पुरुष ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :चापानलों">https://lagatar.in/forced-to-drink-the-red-water-of-chapanal/">चापानलों

का लाल पानी पीने को मजबूर
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही