Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : इनरव्हील क्लब ने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

Chaibasa (Sukesh Kumar) : इनरव्हील क्लब के द्वारा स्कॉट बालिका विद्यालय की छात्राओं के लिए शुक्रवार को स्वास्थ्य संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप मे मौजूद डॉ मानोसी संतरा ने छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले स्वास्थ्य संबंधित प्रमुख बातों से अवगत कराया. उन्होंने छात्राओं को बताया कि किशोरावस्था में मासिक धर्म होना एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है जो महिलाओं के शरीर की विशेषता होती है. जानकारी और सावधानी के द्वारा इस समय विशेष ध्यान रखना चाहिए. इस विशेष समय पर शरीर को देखभाल की ज्यादा जरूरत होती है. इसे भी पढ़े : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudbanda-meeting-of-panchayat-samiti-members-organized-in-block-auditorium/">गुड़ाबांदा

: प्रखंड सभागार में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक आयोजित

छात्राओं के शरीर में आते हैं कई जैविक बदलाव

इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा मंजरी पसारी ने बताया कि किशोर उम्र में छात्राओं के शरीर में कई जैविक बदलाव आते हैं. उन्हें किशोरावस्था में आने वाली शारीरिक बदलाव के बारे में जानना बहुत आवश्यक है.क्लब की प्राथमिकता है कि विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं को स्वास्थ संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान कर उन्हें जागरूक बनाएं ताकि जैविक बदलाव से होने वाली मानसिक स्थिति का सामना वे आसानी से कर सकें. इस अवसर पर क्लब की सचिव देवयानी डे, आईएसओ शालिनी सर्राफ, प्रीति दोदराजका और संपादक श्वेता खुशबू दोदाराजका भी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही