Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : इनरव्हील क्लब ने आयोजित किया रंगारंग कार्यक्रम, महिलाओं ने दी मनमोहक प्रस्तुति

Chaibasa (Sukesh Kumar) : इनरव्हील क्लब चाईबासा शाखा के द्वारा क्लब के सदस्यों के बीच होली मिलन एवं महिला दिवस सप्ताह का आयोजन शुक्रवार को किया गया. इस कार्यक्रम में सदस्यों ने अपनी प्रतिभा की बेहतरीन प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया. रिमझिम पसारी और सिद्धि जिंदल ने नृत्य एवं पलक दोदराजका ने कविता पाठ कर सभी को प्रभावित किया. हिना ठक्कर, मंजरी पसारी और गीता शर्मा ने वर्तमान परिदृश्य में महिलाओं की स्थिति पर काव्य पाठ कर कार्यक्रम को सजीव बना दिया. मौके पर महिला कॉलेज बी एड विभाग की सहायक शिक्षिका डॉक्टर अर्पित सुमन भी उपस्थित थी. क्लब की अध्यक्ष मंजरी पसारी ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-life-imprisonment-to-the-couple-in-the-murder-of-a-woman/">चाईबासा

: महिला की हत्या के मामले में दंपती को उम्रकैद की सजा

व्यक्तित्व में लगातार विकास करना जरूरी

उन्होंने भी इस मौके पर परिवार एवं समाज में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला और बताया कि समाज में महिलाएं परिवार की मुख्य धुरी होती हैं. परिवार के संपूर्ण विकास में उनका योगदान अमूल्य होता है. महिलाओं को भी अपने व्यक्तित्व में लगातार विकास करना चाहिए. कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब की संपादक श्वेता खुशबू दोदराजका एवं ममता जिंदल का प्रयास सराहनीय रहा. मौके पर क्लब की सभी सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही