Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : इनरव्हील क्लब ने किया कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन

Chaibasa (Sukesh Kumar) : इनरव्हील क्लब ने सदर अस्पताल चाईबासा के मेटरनिटी वार्ड में गर्भाशय व स्तन कैंसर को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन रविवार को किया गया. क्लब की अध्यक्ष मंजरी पसारी ने बताया कि जानकारी के अभाव में महिलाओं में यह बीमारी गंभीर रूप ले लेती है. सदर अस्पताल से डॉक्टर अनीता ने भी महिलाओं को इस गंभीर बीमारियों से बचने के उपाय और नियमित जांच करने की सलाह दी गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-girl-students-of-womens-university-selected-for-youth-parliament-debate/">जमशेदपुर

: यूथ पार्लियामेंट डिबेट के लिए वीमेंस यूनिवर्सिटी की तीन छात्राओं का हुआ चयन

शुरुआती चरण में बीमारी पता चलने से संभव है कैंसर का इलाज

उन्होंने बताया कि शुरुआती चरण में बीमारी का पता चल जाने से गर्भाशय व स्तन कैंसर का इलाज संभव है. अस्पताल के प्रमुख उपाधीक्षक डॉ. एएन डे, डॉ. अनीता और क्लब की उपाध्यक्ष भावना राठौड़ ने इस आयोजन में सराहनीय योगदान दिया. अध्यक्ष मंजरी पसारी ने बताया कि डॉ. अनीता के सुझाव पर इनरव्हील क्लब के द्वारा जल्द ही मैमोग्राफी और पेप्समिट जांच भी शिविर के माध्यम से करवाने का प्रयास किया जाएगा. जांच के उपरांत महिलाओं को खाद्य सामग्री का वितरण भी किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही