Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : बकाये बिल को लेकर अनावश्यक रूप से ग्रामीणों पर FIR नहीं करने का निर्देश

Chaibasa (Sukesh Kumar) : सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा के प्रयास से सोमवार को टोंटो प्रखंड अंतर्गत पंचायत बामेबासा के हाड़िरा गांव को 25 केवीए का ट्रांसफार्मर विद्युत विभाग के द्वारा उपलब्ध करा दिया गया. इस क्षेत्र का ट्रांसफार्मर एक महीना पूर्व जल गया था. स्थानीय लोगों ने सांसद गीता कोड़ा से संपर्क कर उक्त समस्या से उन्हें अवगत करवाया था. इसपर सांसद ने विभाग को निर्देश देकर ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने को कहा था इसके बाद ट्रांसफार्मर गांव में लगा दिया गया. इधर, सांसद गीता कोड़ा ने विद्युत् विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि बकाये बिजली बिल को लेकर अनावश्यक रूप से ग्रामीणों के ऊपर प्राथमिक दर्ज न करें. गणतंत्र दिवस के बाद किसी भी दिन सांसद गीता कोड़ा विधुत विभाग के उच्च पदाधिकारियों के साथ बैठक कर बकाया बिजली बिल के नाम पर हो रहे उत्पीड़न के लिए वार्ता करेंगी. इसे भी पढ़े : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-block-level-sports-competition-organized-under-sahay-yojana/">मनोहरपुर

: सहाय योजना के तहत प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित

यह थे मौके पर उपस्थित

चाईबासा से ट्रांसफार्मर ले जाने के क्रम में सांसद प्रतिनिधि जितेन्द्रनाथ ओझा, त्रिशानु राय, प्रखंड अध्यक्ष ईस्माइल सिंह दास, नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार, स्थानीय शैलेन्द्र सिंह कुंटिया, रवि पान, संजीत सिंह कुंटिया, जयपाल सिंह कुंटिया, मुन्ना सिंह कुंटिया, अजय सिंह कुंटिया, संग्राम सिंह कुंटिया, विश्वेर खण्डाईत, बानित सिंह कुंटिया, सयोब सिंह कुंटिया, आकाश सिंह कुंटिया, तुराम सिंह कुंटिया, राजेश सिंह कुंटिया, सुरज सिंह कुंटिया, छोटा सिंह कुंटिया आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही