Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : मानकी-मुंडा के रिक्त पदों को 15 जून तक भरने का निर्देश

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : पश्चिमी सिंहभूम जिला अपर उपायुक्त संतोष कुमार सिन्हा ने जिले भर के अंचलाधिकारियों को उनके प्रखंडो में खाली पड़े मानकी-मुंडा के पद 15 जून तक भरने का निर्देश दिया है. जिला समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त के निर्देश पर अपर उपायुक्त संतोष कुमार सिन्हा ने शनिवार को बैठक की. इसमें उन्होंने राजस्व विभाग के माध्यम से संचालित कार्यों की समीक्षा की. अपर उपायुक्त ने मानकी-मुंडा बहाली, भू लगान के तहत राजस्व वसूली, अवैध जमाबंदी, म्यूटेशन, खासमहाल लीज नवीकरण आदि से संबंधित प्रगति प्रतिवेदन का जायजा लिया. इसके साथ ही सभी अंचलाधिकारियों को 15 जून तक जिले में रिक्त पड़े मानकी-मुंडा के पदों को भरने के लिए निर्धारित तिथि से पूर्व नियुक्ति से संबंधित प्रस्ताव कोल्हान अधीक्षक के कार्यालय में समर्पित करने को कहा. इसके साथ ही उन्होंने बेहतर गति से संचालित म्यूटेशन निष्पादन के कार्यों को यथावत रखने का भी निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-government-should-open-the-closed-mines-veeru-sonar/">नोवामुंडी

: बंद पड़ी खदानों को खुलवाएं सरकार – वीरू सोनार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही