Search

 
 
 

चाईबासा : बीमा जागरूकता अभियान रथ को किया गया रवाना

 
Chaibasa : जिला समाहरणालय परिसर में उपायुक्त अनन्य मित्तल ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत चलाए जाने वाले जागरूकता अभियान का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया. लोगों को इस बीमा योजना के संबंध में प्रचार वाहन व नुक्कड़ नाटक के जरिए जानकारी दी जायेगी. कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों को पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया. इसके बाद फीता काटकर प्रचार वाहन का लोकार्पण तथा परिसर में जीवन बीमा की आवश्यकताओं पर आधारित नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-awareness-program-organized-in-college-on-national-deworming-day/">घाटशिला

: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

दो लाख रुपये तक का मिलता है क्लेम

प्रचार वाहन व नुक्कड़ नाटक की टीम द्वारा जिले भर में 12 दिनों तक भ्रमण कर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से संबंधित सभी जानकारियां आम जनमानस तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा. इस बीमा योजना के तहत 18 से 50 साल तक के व्यक्ति का दो लाख रुपये तक का बीमा वार्षिक 436 रुपये पर किया जाता है. बीमा पॉलिसी के तहत बीमा कवर की आयु 55 साल तक होती है तथा दुर्घटना की स्थिति में प्रीमियम जमा होने पर 24 घंटे में क्लेम किया जा सकता है. दुर्घटना में आंशिक अपंगता की स्थिति में एक लाख रुपये तक का क्लेम किया जा सकता है. इस अवसर पर सहायक समाहर्ता श्रुति राज लक्ष्मी (भाप्रसे), जिला भू-अर्जन पदाधिकारी लिली एनोला लकड़ा, बैंक ऑफ इंडिया के उप आंचलिक प्रबंधक मो अनवर जमाल, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, बैंक ऑफ इंडिया दिवाकर सिन्हा, स्टार यूनियन दाई-ईची लाइफ इंश्योरेंस के स्टेट हेड इंद्रजीत सिंह सहित अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही