Search

 
 
 

चाईबासा : महिला कॉलेज में इंटर प्रथम वर्ष की कक्षाएं 22 अगस्त से शुरू

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : महिला कॉलेज, चाईबासा में 2022–2024 में नामांकित आईए / आईएससी/ आईकॉम की ग्यारहवीं की कक्षाएं 22 अगस्त से प्रारंभ होगी. इंटरमीडिएट कला, विज्ञान और वाणिज्य में नवनामांकित सभी छात्राएं 22 अगस्त से सुबह 8 बजे हॉल संख्या -13 में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगी. जहां इंटरमीडिएट के शिक्षक/शिक्षिकाओं के साथ उनका प्रवेश- परिचय होगा. इसे भी पढ़े : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-the-trouble-is-not-decreasing-the-water-level-of-chandil-dam-reached-183-20-meters-relief-work-started/">चांडिल

: कम नहीं हो रही मुसीबत, 183.20 मीटर पहुंचा चांडिल डैम का जलस्तर, राहत कार्य शुरू

22 अगस्त को छात्राओं को कक्षाओं का रूटिन कराया जाएगा उपलब्ध

बैठक में छात्राएं अपने–अपने शिक्षक / शिक्षिकाओं से परिचित होंगी व उन्हें उनकी कक्षाओं का रूटिन उपलब्ध कराया जाएगा. इसके उपरान्त छात्राएं अपनी-अपनी कक्षाओं में सम्मिलित होंगी. कॉलेज प्रभारी ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया लगभग पूरी होने को है. उससे पहले ही कक्षाएं आरंभ कर दी जा रही है, ताकि विद्यार्थियों का सिलेबस समय पर पूरा हो सके. मालूम हो कि महिला कॉलेज चाईबासा में इंटर की पढ़ाई नामांकन के दौरान ही हर साल शुरू हो जाती है. मेरिट लिस्ट के आधार पर विद्यार्थियों का नामांकन लिया जाता है. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-district-congress-committee-celebrated-rajiv-gandhis-78th-birth-anniversary/">आदित्यपुर

: जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाई राजीव गांधी की 78वीं जयंती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही