Search

 
 
 

चाईबासा : टाटा कॉलेज में इंटरमीडिएट की नामांकन प्रक्रिया 25 अगस्त तक

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : टाटा कॉलेज में आर्ट्स व साइंस इंटरमीडिएट की नामांकन प्रक्रिया 25 अगस्त तक चलेगी. अब तक आर्ट्स व साइंस में 703 विद्यार्थियों का नामांकन हो चुका है. आर्ट्स में 435 और साइंस में 268 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. वहीं, 50% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों का सीधा नामांकन लिया जा रहा है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jharkhand-university-contract-based-teachers-association-handed-over-demand-letter-to-saryu-rai/">जमशेदपुर

: झारखंड विश्वविद्यालय संविदा आधारित शिक्षक संघ ने सरयू राय को सौंपा मांग पत्र

नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के पश्चात शुरू होगी कक्षाएं 

कॉलेज के प्रभारी डॉ. एससी दास ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के पश्चात कक्षाएं शुरू होगी. विद्यार्थी निर्धारित समय पर अपना नामांकन प्रक्रिया पूर्ण कर लें, ताकि नामांकन से वंचित न रह जाए. मालूम हो कि टाटा कॉलेज में प्रत्येक साल 1000 से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन इंटरमीडिएट में हो जाता है.टाटा कॉलेज के प्रथम पाली में इंटरमीडिएट की पढ़ाई होती है. टाटा कॉलेज में इंटर के बच्चों के लिए हॉस्टल की भी सुविधा मुहैया कराई जाती है. इसे भी पढ़े : ">https://lagatar.in/saranda-public-awareness-campaign-launched-to-link-voter-id-with-aadhaar/">

 सारंडा : वोटर ID को आधार से लिंक करने के लिए चलाया गया जनजागरुकता अभियान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही