Search

 
 
 

चाईबासा : महिला कॉलेज में इंटरमीडिएट का नामांकन प्रक्रिया शुरू

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : महिला कॉलेज चाईबासा में आईए, आईएससी और आईकॉम (11वीं कक्षा) सत्र 2023-2025 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. छात्राएं बैंक काउंटर पर चालान जमा करके नामांकन पपत्र प्राप्त कर सकते हैं. नामांकन पपत्र के साथ दस्तावेजों भी जमा करें. जिसमें विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र की मूल प्रति, मैट्रिक का एडमिट कार्ड, मार्कशीट, माइग्रेशन, पंजीयन की छायाप्रति, आधार कार्ड की छाया प्रति, जाति तथा आय प्रमाण पत्र की छाया प्रति, बैंक पासबुक की छायाप्रति होना अनिवार्य है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-training-given-to-sahiyas-in-chc/">बहरागोड़ा

: सीएचसी में सहियाओं को दिया गया प्रशिक्षण

कार्यालय अवधि में कॉलेज पहुंच कर नामांकन करा सकती हैं छात्राएं

इच्छुक छात्राएं महिला कॉलेज चाईबासा के कार्यालय अवधि 10.30 से दोपहर 4 बजे के बीच आकर अपना नामांकन सुनिश्चित करा सकती हैं. मालूम हो कि कोल्हान विश्वविद्यालय के अंगीभूत कॉलेजों में इंटरमीडिएट के नामांकन की प्रक्रिया बंद हो गई थी. सरकार के आदेश आने के बाद सभी डिग्री कॉलेजों में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. कई विद्यार्थी नामांकन की प्रतीक्षा में थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही