Search

 
 
 

चाईबासा : महिला कॉलेज में बीएड छात्राओं का परिचय सत्र आयोजित

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : महिला कॉलेज के बीएड बहुउद्देशीय भवन में शनिवार को बीएड सत्र 2023-25 के नव नामांकित छात्राओं का परिचय सत्र आयोजित हुआ. इस अवसर पर महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ प्रीतिबाला सिन्हा, बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष मोबारक करीम हाशमी तथा बीएड के सभी प्राध्यापकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर सत्र का शुभारंभ किया. प्राचार्या ने सभी छात्राओं का स्वागत करते हुए कहा कि बीएड कोर्स का जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है. जबकि विभागाध्यक्ष ने सभी छात्राओं को बीएड कोर्स के लिए महिला कॉलेज का चयन करने हेतु धन्यवाद दिया तथा कोर्स तथा विभाग के बारे में परिचय दिया. इस अवसर पर बीएड के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपना परिचय छात्राओं को दिया तथा सभी छात्राओं से परिचय प्राप्त किया. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-enthusiasm-about-vishwakarma-puja-people-busy-in-preparation/">मनोहरपुर

: विश्वकर्मा पूजा को लेकर उत्साह, तैयारी में जुटे लोग

शिक्षकों ने दी विभिन्न जानकारियां

डॉ राजीव लोचन नामता ने बीएड पाठ्यक्रम के बारे में जबकि पुष्पा कुमारी ने कक्षा के टाइम-टेबल, प्रो बबीता कुमारी ने यूनिफॉर्म, डॉ अनिमा मानकी ने स्कूल इंटर्नशिप, प्रो प्रीति देवगम ने परीक्षा से संबंधित, डॉ अर्पित सुमन टोप्पो ने बीएड एनएसएस यूनिट, प्रो धनंजय कुमार ने पाठ्येतर कार्यक्रम, प्रो सुजाता किस्पोट्टा में अनुशासन संबंधी, प्रो सितेंद्र रंजन सिंह ने व्यक्तित्व विकास तथा मदन मोहन मिश्रा ने सुबह की असेंबली एवं शारीरिक शिक्षा के बारे में छात्रों से चर्चा की. इस सत्र में नव नामांकित 60 से अधिक छात्राओं ने उपस्थिति दर्ज कराई. मंच का संचालन प्रो बबीता कुमारी ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही