Search

चाईबासा : मनरेगा के अंतर्गत बकरी शेड निर्माण में वित्तीय अनियमितता की हो जांच

Chaibasa (Sukesh kumar) : सदर प्रखंड 20 सूत्री की बैठक में कई मामले के अलावा मनरेगा योजना के अंतर्गत बन रहे बकरी शेड पर चर्चा की गई. कांग्रेस सदर प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य दीकु सवैंया ने कई अनियमितताओं को उजागर किया एवं 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति को लिखित शिकायत की. उन्होंने कहा कि सदर प्रखंड अंतर्गत पांडा वीर पंचायत में मनरेगा योजना अंतर्गत बन रहे 20 बकरी शेड का निर्माण किया जाना था. इसमें से 10 अदत्त बकरी शेड का निर्माण राशि मार्च 2023 में ही निकाल ली गई. लेकिन धरातल पर कोई कार्य नहीं हुआ. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-instructions-to-fill-the-vacant-posts-of-manki-munda-by-june-15/">चाईबासा

: मानकी-मुंडा के रिक्त पदों को 15 जून तक भरने का निर्देश

राशि को जब्त कर उचित कार्रवाई की जाए

इस बाबत ग्रामीण मुंडा ने भी शिकायत की है, उच्च स्तरीय जांच करा राशि जब्त करने व दोषियों पर उचित कार्रवाई करने की मांग की. साथ ही सभी पंचायतों में मनरेगा के अंतर्गत बन रहे बकरी शेड निर्माण कार्य में प्रगति लाई जाए और जहां कहीं भी एडवांस में भुगतान किया गया है. उन सभी राशि को जब्त कर उचित कार्रवाई की जाए. चुकी मनरेगा के अंतर्गत कोई अग्रिम राशि भुगतान का प्रावधान नहीं है. कार्य धरातल पर नहीं उतरा है. साथ ही पश्चिमी सिंहभूम जिले के रजिस्टर्ड भेंडर से हीं 15वें वित्त अंतर्गत पंचायतों का कार्य जलमीनार रिपेयरिंग योजना एवं मनरेगा के अंतर्गत चलने वाली योजनाओं में प्राथमिकता के आधार पर कराई जाए. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-congressmen-celebrated-the-death-anniversary-of-pandit-jawaharlal-nehru/">चाकुलिया

: कांग्रेसियों ने मनाई पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//