Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : क्षतिग्रस्त बिजली के खंभे में दौड़ रही करंट हादसे को दे रही आमंत्रण, विभाग मौन

Chaibasa (Sukesh Kumar) : खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत मतकमहातु के टोला श्रीयापोती में पिछले दो साल से बिजली का खंभा गिरा हुआ है. जमीन पर गिरे हुए बिजली के खंभे में बिजली दौड़ रही है. इसकी सूचना गांव के वार्ड सदस्य सलूका कंडेयांग द्वारा खूंटपानी प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा को दी गई. सूचना प्राप्त होने के बाद मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रखंड प्रमुख होनहागा ने उक्त गांव पहुंचकर स्थल का जायजा लिया. स्थल की स्थिति देख कर वे हैरान रह गए. बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीण अपनी जान दांव में लगा कर अपना जीवन गुजार रहे थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jharkhand-will-remain-untouched-by-viprajay-cyclone-clouds-will-remain-in-some-places/">जमशेदपुर

: “विप्रजय” चक्रवात से झारखंड रहेगा अछूता, कहीं-कहीं छाए रहेंगे बादल

बिजली विभाग के खिलाफ उपायुक्त से की जाएगी शिकायत

ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग को दो बार लिखित आवेदन दिया गया है. इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई है. यह काफी चिंताजनक है. बिजली बिल की बारी आती है तो बिजली विभाग कोई कसर नहीं छोड़ता है. ग्रामीणों पर ताबड़तोड़ प्राथमिकी दर्ज की जाती है. समय रहते बिजली विभाग खंभे को दुरुस्त नहीं करते हैं तो बड़ा हादसा होने की संभावना है. क्षतिग्रस्त खंभे में दौड़ रही बिजली हादसे को आमंत्रण दे रही है. अगर बिजली के खंभे से कोई बड़ा हादसा होती है तो इसका जिम्मेवार बिजली विभाग होगा. बिजली विभाग समय रहते हुए क्षेत्र का जायजा ले कर बिजली के खंभा को बदले अन्यथा बिजली विभाग के खिलाफ जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त से भी शिकायत की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही