Chsibasa (Ramendra kumar Sinha) : खूंटपानी प्रखण्ड अंतर्गत दोपाई पंचायत, छोटा लागिया गांव में डीएमएफटी मद से 210 मीटर पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य में ठेकेदार हंसराज ईन्टरप्राजेज द्वारा अनियमितता बरती जा रही है. इसकी सूचना छोटा लागिया के ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष सकरी दोगों को दी तो वे टीम का गठन कर योजना का औपचारिक निरीक्षण किया. निरीक्षण करने के दौरान पाया कि उक्त योजना का शिलापट्ट में न तो प्राक्कलित राशि और न ही देय मजदूरी दर का उल्लेख किया गया है. इसे भी पढ़ें : अर्जुन">https://lagatar.in/arjun-munda-enumerated-the-achievements-of-the-ministry-of-tribal-affairs-in-9-years/">अर्जुन
मुंडा ने गिनाई जनजातीय कार्य मंत्रालय की 9 साल की उपलब्धियां इसके कारण मजदूरों की मजदूरी भी कम दी जा रही है. गुणवत्ता में भी बहुत खामियां हैं. बिना खोदे ही गिट्टी डाला गया है. मजदूरी दर 320 रुपये दी रही है. सकरी दोंगो ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि उक्त समस्या का समाधान जल्दी कराया जाएगा मजदूरी दर और गुणवत्ता में किसी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. मौके पर कांग्रेस प्रखण्ड महासचिव रेंगो पूर्ति, अजीत कान्डेयांग, अशोक मुन्डरी, सकरी दोंगो, नारायण कान्डेयांग, ग्रामीण मुण्डा, दुरू मुन्डरी एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
चाईबासा : योजना में अनियमितता, मजदूरी भी कम दी जा रही है
Leave a Comment