Search

चाईबासा : राहुल गांधी कब कहां क्या बोलते हैं यह समझ से परे है - रावसाहेब दानवे

Chaibasa(Ramendra kumar Sinha)ब्रिटेन में भारत के बारे में राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पर भारत सरकार के रेल राज्य मंत्री रावसाहब दानवे पाटिल ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में भारत के लोकतंत्र की प्रशंसा हो रही है, वहीं राहुल गांधी विदेश में जाकर हमारे लोकतंत्र पर सवाल खड़ा कर रहे हैं. अपने दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को चाईबासा पहुंचे रेल राज्य मंत्री ने सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि राहुल गांधी कब कहां क्या बोलते हैं, यह किसी को समझ में नहीं आता है. यदि उन्हें अपने देश के बारे में कुछ बोलना ही है तो यहां बैठकर चर्चा करनी चाहिए. विदेश में जाकर देश की बदनामी करना अच्छी बात नहीं है. रेल राज्य मंत्री ने मणिपुर में हिंसा की घटनाओं पर कहा कि समस्या का हल निकालने के लिए लगातार कोशिश हो रही है. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-the-situation-would-have-been-different-had-there-been-rapid-economic-development-in-the-country-from-the-beginning-vasundhara/">गिरिडीह

: देश में शुरू से तेज आर्थिक विकास होने पर स्थिति अलग होती- वसुंधरा

दिवंगत नेता के परिजनों से मिले

[caption id="attachment_669434" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/RAwsaheb-danwe-2-300x285.jpg"

alt="" width="300" height="285" /> दिवंगत नेता को पुष्प अर्पित करते हुए.[/caption] रेल राज्य मंत्री राव साहब दानवे पाटिल ने केंद्र की मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को भी गिनाएं, उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने गरीबों के लिए काम किया है एससी-एसटी के लिए विशेष तौर पर काम हुआ है. हमारे मंत्री परिषद में एससी-एसटी और ओबीसी मिलाकर करीब 60 प्रतिशत लोग हैं .इसके बाद रेल राज्य मंत्री भाजपा के दिवंगत नेता पूर्व विधायक पुष्कर हेंब्रम के घर भी गए और उनके परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश पुरी, भाजपा के पूर्व विधायक बडकुअंर गगराई, पूर्व विधायक गुरुचरण नायक, भाजपा के नेता जेबी तुबिद, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय पांडे सहित अन्य कार्यकर्ता इस मौके पर उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chaman-of-vidyapati-nagar-ranked-11284-in-neet/">जमशेदपुर

: नीट में विद्यापति नगर के चमन को 11284वां रैंक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//