Search

 
 
 

चाईबासा : पोड़ेंगर खेल मैदान का सौंदर्यीकरण नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण - महेंद्र जमुदा

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : सारंडा स्थित जलासार पंचायत के पोड़ेंगर ग्राम में लुथेरान मध्य विद्यालय प्रबंधक समिति के द्वारा गुरुवार को चार दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता की शुरूआत की गई. प्रतियोगिता का पहला मैच जगत ज्योति कोलेड़ा और लेबर टीम पोड़ेंगर की बीच खेला गया. इस मैच में लेबर टीम विजेता बना. प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि की रूप में झारखंड पार्टी के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता महेन्द्र जामुदा शामिल हुए. उन्होंने कहा कि हॉकी खेल झारखंड से जुड़ा हुआ है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-you-can-apply-for-admission-in-navodaya-till-31st-october/">बहरागोड़ा

: नवोदय में प्रवेश के लिए 31 अक्टूबर तक कर सकते है आवेदन

हॉकी को लेकर गंभीर नहीं है झारखंड सरकार

झारखंड पार्टी के संस्थापक जयपाल सिंह मुंड़ा के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय हॉकी में भारत देश को स्वर्णपदक दिलाया. लेकिन हॉकी को लेकर झारखंड में सरकार गंभीर नहीं है जो दुर्भाग्यपूर्ण है. पोड़ेंगर गांव के खेल मैदान का दुर्भाग्य है की विगत कई वर्षों से यहां पर मंच अधूरा पड़ा है और इस पर विभाग मौन है. विभाग से मांग है कि इस मैदान का सौंदर्यीकरण किया जाए. सौंदर्यीकरण नहीं होने से क्षेत्र के खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों के बीच रोष है. मौके पर जिला महासचिव मंगल सरदार, समाज सेवी बिरसा गोप, शीतल पूर्ति सुसरण डांग, विनोद हेरेंज, नामजन लुगुन, मसीह दास डांग, विजय होरो, एतवा बोरभुयां एवं काफी संख्या में पुरुष एवं महिला उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही