Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कोल्हान विवि के नि:शुल्क कोचिंग सेंटर सुचारू रूप से नहीं चलना दुर्भाग्यपूर्ण : सनातन पिंगुवा

Chaibasa (Sukesh kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के पीजी विभाग में संचालित नि:शुल्क कोचिंग सेंटर सुचारू रूप से नहीं चलना दुर्भाग्यपूर्ण है. यह बात कोल्हान विवि के छात्र प्रतिनिधि सनातन पिंगुवा ने कहीं. उन्होंने कहा कि लगातार विद्यार्थियों की संख्या घट रही है. इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है. आरंभिक समय में कोचिंग सेंटर में 100 से अधिक विद्यार्थी अध्ययन करते हैं, लेकिन वर्तमान समय में पांच विद्यार्थी भी नहीं पहुंच रहे हैं. इस पर विश्वविद्यालय प्रशासन को विचार करने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें : पूर्व">https://lagatar.in/naxalite-attack-case-on-former-mla-nia-files-second-supplementary-charge-sheet/">पूर्व

विधायक पर नक्सली हमले का मामला : NIA ने दूसरा पूरक आरोप पत्र दाखिल किया
उन्होंने कोचिंग सेंटर के को-ऑर्डिनेटर से लेकर कुलसचिव व कुलपति से मांग की है कि नि:शुल्क कोचिंग सेंटर को जागरूक करा कर विद्यार्थियों की संख्या में बढ़ाई जाये. मालूम हो कि राज्यपाल के आदेश पर कोल्हान विश्वविद्यालय में नि:शुल्क कोचिंग सेंटर चल रहा है. इसमें एसएससी, रेलवे, टीचर, ग्रुप सी व डी समेत विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी चलती है. सेंटर में बेहतर शिक्षक नहीं होने के कारण विद्यार्थियों की संख्या घटते जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही