Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : खतियानी मूलवासियों को राज्य में आवेदन करने से वंचित करना सरासर गलत - बाबूलाल मरांडी

Advertisement
Advertisement
Chaibasa :  हेमंत सोरेन जिस घोषणा के साथ सत्ता में आए थे, वह उसे पूरा ही नहीं कर रहे हैं. यही कारण है कि झामुमो के विधायक ही विरोध कर रहे हैं. उक्त बातें स्थानीय परिसदन में रविवार को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पत्रकरों से वार्ता करते हुये कहा. उन्होंने कहा कि झामुमो अपने एजेंडे पर ही कायम नहीं है. स्थानीय नीति को लेकर कोई स्पष्ट राय ही नहीं बन रही है. मूल निवासियों के बच्चे जो राज्य से बाहर पढ़ रहे है सरकार उनके राज्य में नियोजन के पक्ष में नहीं है. सरकार की नीति है कि जो 10वीं और 12वीं झारखंड से पास करेगा उसी का नियोजन झारखंड में होगा. इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा सत्ता में आती है तो मूल निवासियों के बच्चे जो राज्य से बाहर पढ़ते हैं, उन्हें राज्य में ही नियोजित करने का प्रावधान करेगी. बाहर पढ़ने वाले ज्यादातर बच्चे अनरिर्जव केटेगरी में आते हैं और राज्य में उनकी आबादी बड़ी है. ऐसे में खतियानी मूलवासियों को राज्य में आवेदन करने से वंचित करना सरासर गलत है. इसे भी पढ़े : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-christian-community-celebrates-the-festival-of-easter-remembers-the-ancestors/">मनोहरपुर

: मसीही समुदाय ने मनाया ईस्टर का त्योहार,पूर्वजों को किया याद

हेमंत सोरेन जनता के उम्मीदों पर नहीं उतरे खरे  : मरांडी

उन्होने कहा कि हेमंत सोरेन 27 माह का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं. लेकिन अब तक वह जनता के उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं. सरकार की जिम्मेदारी होती है कि कानून व्यवस्था को लागू करें. लेकिन वर्तमान सरकार में कानून व्यवस्था का कहीं जगह ही नहीं है. राज्य की जो स्थिति है उससे सभी वाकिफ है. अपराध बढ़ रहे हैं, हत्या राष्ट्रीय औसत से अधिक है. माओवादी गतिविधि बढ़ी है, विकास ठप पड़ा है. कानून का राज नहीं है, अफसर अपनी मनमानी से काम कर रहे हैं. साथ ही बिजली पानी की समस्या लोगों को प्रत्येक दिन उठानी पड़ रही है. यह सरकार काम के लिए नहीं कमाने के लिए आई है. खनिज संपदा जमीन लूटा जा रहा है इसलिए तो कहते हैं हेमंत है तो लूट की हिम्मत है. जांच होने पर कई पदाधिकारी जेल में जायेंगे. हेमंत सोरेन अपने नाम से खनन लीज ले रहे हैं तो राज्य को लूटने से कौन बचा सकता है. इस प्रत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री बडकुंवर गागराई, जिलाध्यक्ष विपिप पूर्ती, भाजपा नेता जेबी तुबिड उपाध्यक्ष बबलू शर्मा व विजय मेलगांडी उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : निरसा">https://lagatar.in/nirsa-2-thousand-tonnes-of-coal-seized-from-illegal-mining-sites/">निरसा

: अवैध उत्खनन स्थलों से 2 हजार टन कोयला जब्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही