Search

 
 
 

चाईबासा : मंडल कारा में हुआ जेल अदालत का आयोजन, 8 बंदी हुए रिहा

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) :  जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्थानीय मंडल कारा में जेल अदालत का आयोजन किया गया. इस दौरान मिलन कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी के बेंच में कुल 10 मामलों को प्रस्तुत किया गया, जिसमें से छह मामलों का सफल निष्पादन हुआ और आठ बंदी रिहा हुए. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-action-will-be-taken-against-the-agency-if-the-work-is-not-done-according-to-the-target-champai-soren/">आदित्यपुर

: लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं होने पर एजेंसी के विरुद्ध होगी कार्रवाई : चंपई सोरेन
उल्लेखनीय है कि प्रत्येक राष्ट्रीय समारोह दिवस के अवसर पर विशेष जेल अदालत का आयोजन मंडल कारा में किया जाता है, जिसमें बंदियों को राहत प्रदान की जाती है. इस दौरान प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी ऋषि कुमार और रेल मजिस्ट्रेट अमीकर परवार भी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही