Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : आदिवासियों की आवाज थे जयपाल सिंह मुंडा-कांग्रेस

Advertisement
Advertisement
Chaibasa: मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती के मौके पर जिला कांग्रेस कमिटी पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में सोमवार को कांग्रेस भवन में कांग्रेसियों ने दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक स्वर में कहा कि जयपाल सिंह मुंडा आदिवासियों की आवाज थे और आज भी उनके विचार बहुत सामयिक हैं. जयपाल सिंह मुंडा ने न सिर्फ झारखंड आंदोलन को एक स्थायी रूप दिया. बल्कि संविधान सभा में भी पूरे देश के आदिवासियों का प्रतिनिधित्व करते हुए उनके हक के लिए व्यवस्था करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसे भी पढ़ें: रूपा">https://lagatar.in/roopa-tirkey-case-high-court-granted-bail-to-accused-inspector-shiv-kumar/">रूपा

तिर्की मामला : आरोपी दरोगा शिव कुमार को हाईकोर्ट ने दी जमानत

आदिवासी समाज में ही सबसे अधिक प्रजातांत्रिक व्यवस्था

इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा ने ही यह कहा था कि आदिवासी समाज में ही सबसे अधिक प्रजातांत्रिक व्यवस्था का उदाहरण है, जिसे अन्य लोगों को भी अनुसरण करना चाहिए. इस समाज में चाहे वह अमीर हो या गरीब सबको समान अधिकार प्राप्त है. जयपाल सिंह मुंडा ने संविधान सभा में यह कहा था कि संविधान में विशेष व्यवस्था के तहत आदिवासियों को ऐसे संरक्षण दिए जाए ताकि वे जंगल से निकलकर विधायिका एवं अन्य जनमंच पर आ सके.

आदिवासी ही प्रथम श्रेणी के भारतीय नागरिक

उन्होंने अपने ऐतिहासिक भाषण में यह भी कहा था कि आदिवासी ही प्रथम श्रेणी के भारतीय नागरिक हैं. मौके पर कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बर राय चौधरी, रंजन बोयपाई , सांसद प्रतिनिधि त्रिशानु राय , शंकर बिरुली, प्रवक्ता जितेन्द्र नाथ ओझा, प्रखंंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, मोहन सिंह हेम्ब्रम, चंद्रमोहन गौड़, सनातन बिरुवा, नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार, राजेन्द्र कच्छप, चंद्रशेखर प्रसाद, दीपक सोनकर, नारायण निषाद, राजू कारवा, नन्द गोपाल दास, बिरसा गोप, विक्रमादित्य सुंडी, मनोज कुमार भंसाली, सुशील कुमार दास आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: राज्यपाल">https://lagatar.in/governor-satya-pal-malik-called-the-pm-arrogant-congress-took-a-jibe-by-sharing-the-video/">राज्यपाल

सत्यपाल मलिक ने पीएम को कहा घमंडी, कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर कसा तंज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही