Search

 
 
 

चाईबासा : झींकपानी में जलमीनार खराब, पानी की किल्लत से जूझ रहे ग्रामीण

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : झींकपानी प्रखंड के चोया पंचायत के पांच गांव के कुल 11 जलमीनार खराब हो गए है. इनमें से ज्यादातर जलमीनार का समरसेबल पंप ही खराब हुआ है और कुछ के सोलर प्लेट खराब हो गए हैं. इनकी मरम्मत नहीं होने से ये जलमीनार पिछले चार माह से मात्र शोभा की वास्तु बनकर रह गये है. इस बीच पानी के गिरते लेयर को देखते हुए उपायुक्त ने सभी मुखियाओं को अपने-अपने क्षेत्र में खराब पड़े जलमीनारों तथा चापाकलों को ठीक कराने के निर्देश दिए है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-west-singhbhum-district-cricket-team-announced-under-the-leadership-of-anurag-sanjay-purti/">चाईबासा

: अनुराग संजय पूर्ति के नेतृत्व में पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट टीम घोषित

जल्द शुरू होगा मरम्मत का कार्य

[caption id="attachment_583726" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/18rc_m_243_18032023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मुखिया जयन्ती बिरुली[/caption] चोया पंचायत की मुखिया जयन्ती बिरुली ने बताया कि इसे लेकर सोमवार को पंचायत में एक बैठक बुलाई गई है. इसमें पीएचईडी विभाग के कनीय अभियंता को बुला कर खराब पड़े सभी जलमीनारों का आकलन करवा कर उसे ठीक करवाया जायेगा, ताकि आने वाले समय में किसी को पानी की समस्या न हो. उन्होंने बताया कि अभी पंचायत के चोया, चेड़ेया पहाड़ी, बेटेया, कुदापी, मटकम हातु तथा कुलडीहा गांव में कुछ-कुछ हैंड पंप ठीक है जिससे गांव के लोगों को पीने का पानी मिल जा रहा है और ग्रामीणों का काम किसी तरह चल रहा है. उन्होंने खराब पड़े जलमीनार को जल्द दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही