Search

 
 
 

चाईबासा : जतरा कप क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : आदिवासी उरांव समाज ने दो दिवसीय जतरा कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया है. प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को चाईबासा फुटबॉल मैदान में हुआ. इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक दीपक बिरुवा और विशिष्ट अतिथि नगर परिषद निर्वतमान कार्यकारी अध्यक्ष डोमा मिंज, लाइब्रेरीमैन संजय कच्छप, जिला बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति सदस्य सुभाष बनर्जी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-a-six-year-old-girl-who-came-to-her-maternal-uncles-house-for-a-wedding-died-due-to-drowning-in-a-pond/">जमशेदपुर

: मामा के घर शादी में आई छह साल की बच्ची की तालाब में डूबने से मौत
विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि जतरा ऐतिहासिक वीरता का पर्व है. इस मौके पर खेल का आयोजन सराहनीय है. इससे समाज में आपसी सद्भाव व एकजुटता बढ़ती है. इससे पहले उरांव समाज क्षेत्रीय कमेटी अध्यक्ष संचु तिर्की, सचिव अनिल लकड़ा, सलाहकार सहदेव किस्पोट्टा, बाबूलाल बरहा, बानटोला मुखिया लालू कुजूर, चित्रो टोला मुखिया संचू तिर्की, रोहित खलखो आदि ने अतिथियों का स्वागत बुके देकर किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही