Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : महुलसाई में करमा पर्व के लिए स्थापित हुईं जावा रानी, करमा पर्व मंगलवार को

Chaibasa (Sukesh Kumar) : भादो माह के एकादश यानि की मंगलवार को करमा परब का आयोजन किया जाएगा. चाईबासा के ग्रामीण क्षेत्र के अलावा चाईबासा के उरांव बस्ती के कई स्थानों में करमा पर्व की तैयारी शुरू कर दी गई है. चाईबासा के महुलसाई में विशाल मुंडा के घर में विधि विधान एवं पूजा अर्चना के साथ जावा रानी की स्थापना की गई है. इस दौरान पांच–पांच की संख्या में उपवास रखकर बालिकाओं ने नदी खाली पांव जाकर बालू लेकर आयी.
इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-anganwadi-worker-and-assistant-took-out-chief-ministers-gratitude-tour-said-no-one-has-come-like-this-government/">रांची

: आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका ने निकाली मुख्यमंत्री आभार यात्रा, कहा- इस सरकार के जैसा कोई नहीं आया

सुबह, दोपहर और शाम में जावा जागरण किया जाएगा

घर पहुंच कर बालू में विभिन्न तरह के बीजों को हल्दी पानी से शुद्ध कर इसमें मिश्रण कर जावा तैयार किया और पूजारी द्वारा दही, दूना, धूप, केला, दूध इत्यादि पूजन सामग्री के साथ अगरबत्ती जलाकर करमा परब की पूजा आरम्भ किया. चाईबासा महुलसाई में तीन दिनों के लिए जावा रानी बिठायी गयी हैं. इस दौरान घर से नदी और नदी से घर तक नगाड़े व मांदर की थाप पर गाते, थिरकते हुए उपासिनी किशोरी, महिलाएं, बच्चे व बुजूर्ग खुशियाँ मनाते रहे. इस दौरान सुबह, दोपहर और शाम में जावा जागरण भी पूजा पाठ के साथ किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-ajsu-will-stage-a-sit-in-at-the-district-headquarters-on-september-9-regarding-employment/">बोकारो

: रोजगार को लेकर 9 सितंबर को जिला मुख्यालय में धरना देगी आजसू

मंगलवार को उपवास रख मांदर की थाप पर मनाएंगे जश्न

सोमवार को संध्या में खास जागरण होगा और मंगलवार की संध्या दिन भर उपवास रखकर उपासिनी किशोरी और किशोर करमा डाल लेकर नाचते गाते घर लाएंगे और आंगन में इसे गाड़कर पूरी रात नगाड़े व मांदर की थाप पर ठूमके लगाकर जश्न मनाएंगे. मौके पर विशाल मुंडा, द्रोपदी मुंडा, नितिमा मुंडा, रोबिन मुंडा, सुलोचना सांडिल, सीतू मुंडा, निलेश मुंडा, मधु मुंडा, अविनाश लागुरी, रोहित मुंडा, आकाश लागुरी, सुकरा मुंडा, प्रकाश सुलंकी, इंद्रमोहन सांडिल, समेत आदिवासी मुंडा समाज विकास समिति के पदाधिकारी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही