Search

 
 
 

चाईबासा : सीआरपीएफ 197वीं बटालियन के जवानों ने निकाली बाइक रैली

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : आजादी का अमृत महोत्सव को लेकर सीआरपीएफ 197वीं बटालियन द्वारा आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से बाइक रैली का आयोजन किया गया. इस रैली में कमांडेंट संजय कुमार सिंह द्वितीय कमान अधिकारी कुलदीप कुमार, उप कमांडेंट एचपी मोनो अनल तथा वाहिनी के अन्य अधिकारी व जवानों ने हाथों में तिरंगा लेकर शहर के पुलिस लाइन से शहीद पार्क, सदर अस्पताल, ब्लॉक ऑफिस एरिया, टाटा कॉलेज, चाईबासा बस स्टैंड का भ्रमण करते हुए शहर के लोगों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया. इस कार्यक्रम में शहर के आम नागरिकों ने भी बढ़-चढ़ भाग लिया. सीआरपीएफ के 174वीं बटालियन ने भी अंजदबेड़ा, टोन्टो, रेंगड़ाहातु, बरकेला तथा बड़ालगिया में हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया. घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के लोगों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-amazing-painting-seen-in-colors-of-freedom-exhibition/">जमशेदपुर

: कलर्स ऑफ फ्रीडम प्रदर्शनी में दिखी अद्भुत चित्रकारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही