Search

 
 
 

चाईबासा : झापा झारखंड की सबसे पुरानी पार्टी, तीसरे मोर्चा की जरूरत - चित्रसेन सिंकू

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : झारखंड पार्टी के जिला कार्यालय सरजोमगुटू में गुरुवार को जिला अध्यक्ष कोलंबस हांसदा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई. जिसमें संगठन का विस्तार करते हुए मनोहरपुर विधानसभा के तीन प्रखंड गुदड़ी से जेवियर बरजो, गोइलकेरा से गुलिया सुरीन प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत हुए और सोनुआ से आनंद बोदरा प्रखंड अध्यक्ष, महासचिव नीलंबर पान, उपाध्यक्ष राजेश बोईपाई, सचिव शंकर समड का मनोनयन हुआ. मौके पर झारखंड पार्टी (झापा) के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चित्रसेन सिंकू ने कहा कि झारखंड पार्टी झारखंड सबसे पुरानी पार्टी है. जिसकी स्थापना मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा ने की थी. उन्हीं के आंदोलन के बदौलत झारखंड राज्य हम लोगों को मिला है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-congressmen-burnt-the-effigy-of-the-central-government-against-brutality-against-women-in-manipur/">जमशेदपुर

:मणिपुर में महिलाओं से बर्बरता के खिलाफ कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का फूंका पुतला

झारखंड पार्टी नए विकल्प के रूप में खड़ी होगी

झारखंड पार्टी केंद्रीय कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य दुर्गा प्रसाद जामुदा ने कहा कि आज झारखंड में हर राजनीतिक पार्टी से, जो कि सत्ता में रही है उन सब से झारखंड के लोग त्रस्त हो गए हैं. झारखंड में तीसरे विकल्प की आवश्यकता है. झारखंड पार्टी जो कि झारखंड के स्थानीय पार्टी है. झारखंड के लोग आशा भरी निगाहों से उसे देख रहे हैं. आने वाले समय में झारखंड पार्टी झारखंड में नए विकल्प के रूप में खड़ी होगी. कार्यक्रम में केंद्रीय सचिव महेंद्र जामुदा, नितिन जामुदा जिला उपाध्यक्ष, बालकिशन दोराईबुरू, इसाका सोय उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही