Search

 
 
 

चाईबासा : झारखंड आंदोलनकारी दिनेश महतो की माता का निधन

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : झारखंड आंदोलनकारी एवं चक्रधरपुर के चेलाबेड़ा गांव के निवासी दिनेश महतो की माता लाली महतो का निधन बुधवार को उनके आवास पर हो गया. वह कुछ दिनों से बीमार थी और उनका इलाज रांची के रिम्स अस्पताल से चल रहा था. उनके निधन से पूरे गांव के अलावा पश्चिमी सिंहभूम जिले में शोक की लहर है. स्वर्गीय लाली महतो अपने पीछे चार पुत्र आंदोलनकारी दिनेश महतो, महेश महतो, गणेश महतो व दीपेश महतो को छोड़ गयी हैं. उनके निधन की पुष्टि करते हुये दिनेश महतो ने कहा कि माता के निधन से हमारे परिवार को काफी क्षति पहुंची है. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-there-will-be-provision-of-high-mast-light-and-toilet-in-the-co-operative-turn/">धनबाद:

को-ऑपरेटिव मोड़ पर हाइमास्ट लाइट व बाजार में शौचालय की होगी व्यवस्था
माता का अंतिम संस्कार गांव के ही पास बने शमशान घाट पर कर दिया गया है. निधन की सूचना मिलते ही कुरमाली भाषा के साहित्यकार शंकर लाल महतो, सामाजिक कार्यकर्ता गौरीशंकर महतो, एमपीएस के डायरेक्टर बलराज हिंदवार, समाजसेवी सह शिक्षक गणेश्वर महतो, ओमप्रकाश महतो के अलावा काफी संख्या में लोग माता के अंतिम यात्रा में शामिल हुये एवं श्रद्धांजलि अर्पित की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही