- जगन्नाथपुर में झारखंड आंदोलनकारी समन्वय समिति का महासम्मेलन
: हैदराबाद में सेमिनार में शामिल हुई राष्ट्रपति अवार्डी शिक्षिका उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में हजारों साथी प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े थे. भले ही सभी चिह्नित नहीं हुए हों, पर सभी के प्रयास से यह सफल हुआ. मंत्री ने कहा कि यह गौरवान्वित क्षण है, जिसमें आप सबों की भूमिका अहम रही, सबने कई तरह की यातनाएं झेली, जेल गए, अंततः हमें झारखंड मिला. उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि जिस तरह से झारखंड आंदोलनकारियों को मान सम्मान मिलना चाहिए वह नहीं मिल पाया. उन्हें उचित सम्मान मिले इसके लिए हम प्रयासरत हैं. आंदोलनकारियों के केस वापसी समेत अन्य मान सम्मान को लेकर माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के बलिदान और संघर्ष को याद करते हुए उन्हें उचित सम्मान दिलाया जाएगा. मौके पर पूर्व विधायक सह झारखंड आंदोलनकारी मंगल सिंह बोबोंगा, आसमान सुंडी, डोगर, नवाज हुसैन, सोहैल हुसैन, बिरसिंह हेंब्रम, सिद्धेश्वर बनरा, बुधराम लागुरी, ज्वाला कोड़ा समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Leave a Comment