Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : झारखंड शिक्षा परियोजना व यूनिसेफ ने कैलेंडर का किया वितरण

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : झारखंड शिक्षा परियोजना तथा यूनिसेफ के संयुक्त प्रयास से बच्चों को खेल-खेल में भाषाई व मानसिक विकास को विकसित करने के उद्देश्य से बच्चों के बीच बहुभाषी कैलेंडर का वितरण किया. कैलेंडर में तिथियों के साथ-साथ महीने की महत्वपूर्ण तिथियों का उल्लेख किया गया है तथा किन कारणों से यह तिथियां महत्वपूर्ण हैं इसका भी उल्लेख किया गया है. इसे भी पढ़ें : मेदिनीनगर">https://lagatar.in/inauguration-of-koyal-river-front-in-medininagar-priests-of-varanasi-performed-ganga-aarti/">मेदिनीनगर

में कोयल रिवर फ्रंट का शुभारंभ, वाराणसी के पुरोहितों ने की गंगा आरती

हिंदी, हो व देवनागरी लिपि में छापा गया है कैलेंडर

कैलेंडर को हिंदी तथा स्थानीय भाषा हो और देवनागरी लिपि में छापा गया है. साथ ही बच्चों के अभिभावकों को भी प्रेरित किया गया कि प्रतिदिन तिथिवार बच्चों को तिथि के बारे में बताएं एवं महत्वपूर्ण अतिथियों के आने पर बच्चों को हिंदी भाषा तथा अपने स्थानीय भाषा में उसके बारे में जानकारी दें. यानी बच्चों के विकास में शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावक भी अपनी महती भूमिका निभाएं. मध्य विद्यालय मोची साई के प्रधान शिक्षक शरद गुप्ता ने बताया कि यह अच्छी पहल है. पर शिक्षकों के साथ-साथ बच्चों के अभिभावकों को भी थोड़ा इस पर ध्यान देना होगा तभी हम सभी अपने मकसद में कामयाब हो सकते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही