Search

 
 
 

चाईबासा : केंद्र की लोक कल्याणकारी योजनाओं को बंद करने में लगी है झारखंड सरकार - लेबया लागुरी

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : टोंटो प्रखंड के पूरनापानी में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष लेबया लागुरी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई. बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई. लेबया लागुरी ने संबोधित करते हुए उपस्थित लोगों को बताया कि वर्तमान समय में केंद्र सरकार द्वारा कई जन कल्याणकारी योजनाओं को चलाया जा रहा है जिसका लाभ सीधे जनता को मिल रहा है लेकिन वर्तमान झारखंड सरकार ऐसे लोक कल्याणकारी योजनाओं को बंद करने में लगी हुई है और जो योजनाएं अच्छी चल रही है उसको अपनी योजना बताकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहती है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-gang-stealing-electric-wire-revealed-one-arrested/">हजारीबाग

: बिजली का तार चोरी करने वाला गिरोह का खुलासा, एक गिरफ्तार

भाजपा कार्यकर्ता लोगों को योजनाओं का लाभ दिलवाने का कार्य कर रही है

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आम जनों को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बता रहे हैं और उसका लाभ दिलवाने का कार्य कर रहे हैं. वर्तमान हेमंत सरकार जब से सत्ता में आई है तब से लेकर आज तक केवल झूठे वादों का अंबार लगा रखी है. तीन वर्ष बीत गए झारखंड सरकार बताए कि टोंटो प्रखंड के लिए उन्होंने कौन सा नया काम किया है. एक भी बताने लायक कोई योजना नहीं है. लेकिन केंद्र सरकार की कई योजनाएं आज भी इस टोंटो प्रखंड में चल रही है जिसका लाभ जनता को सीधे मिल रही है. बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री प्रताप कटियार, महामंत्री बहादुर सुंडी, श्याम दास, पांडु केतवार, मनमोहन सुन्डी, धनुर्जय नायक, लोबिन नायक, शिव कुमार नायक, मधुसूदन दास, रेखा दास, मालती नायक, सुनीता नायक समेत अनेक लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही