Search

चाईबासा : झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन रविवार को पहुंचेंगे पश्चिमी सिंहभूम

Chaibasa (Sukesh kumar): झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन रविवार को चाईबासा पहुंचेंगे. चाईबासा में रात्रि विश्राम के पश्चात सोमवार को सरायकेला जिला के लिए रवाना हो जाएंगे. जहां विभिन्न स्कूल, आंगनवाड़ी का निरीक्षण करेंगे. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चाईबासा के विभिन्न स्कूल व आंगनबड़ी केंद्र का निरीक्षण राज्यपाल करेंगे और  वस्तुस्थिति की जानकारी हासिल करेंगे. इस दौरान विद्यार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम का भी आयोजन विभिन्न स्कूलों में किया गया है. किस स्कूल में राज्यपाल जाएंगे. इसकी आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है. किसी भी स्कूल में राज्यपाल भ्रमण कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudabanda-mp-did-financial-support-for-shradhkarma/">गुड़ाबांदा

: सांसद ने श्राद्धकर्म के लिए किया आर्थिक सहयोग

किये गए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

राज्यपाल के आने की सूचना जिला प्रशासन को मिलने के पश्चात पूरी तरह से सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कर दिया गया है. विभिन्न स्थानों में पुलिस जवानों को तैनात किया गया है. हालांकि अभी तक प्रशासन की ओर से रात्रि विश्राम संबंधित आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन सोमवार को सरायकेला जिला का भ्रमण होना है, जिसके वजह से चाईबासा में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है. राज्यपाल खरसावां होते हुए सरायकेला पहुंचेंगे. जिसके बाद सीधे रांची के लिए रवाना होंगे. शनिवार को राज्यपाल जमशेदपुर में ठहरे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp