Search

 
 
 

Chaibasa : झारखंड के अधिकारी नहीं लागू कर पा रहे सीएनटी - रामहरि गोप

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : एंटी करप्शन ऑफ इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रामहरि गोप ने कहा है कि झारखंड के अधिकारी सीएनटी नहीं लागू कर पा रहे हैं. झारखंड के अधिकारियों से सदर अंचल चाईबासा भी नहीं संभल रहा है. इसलिए बिहार, उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को लाया जा रहा है. बिहार और उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को झारखंड में पदस्थापित कर सीएनटी लागू करने के लिए लाया जा रहा है. उन्होंने एक तस्वीर जारी कर कहा कि यह जो लाल घेरे में दिख रहा आंखों में लगे काला चश्मा यही वो व्यक्ति है जिसका नाम रविंद्र तियु. वर्तमान में सदर अंचल चाईबासा में कर्मचारी है. प्रदेश का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार की सत्तारूढ़ दल झामुमो महागठबंधन के खासमखास व्यक्ति भी कह सकते हैं. जो कि अंचल में पदस्थापित अधिकारी-कर्मचारियों के सामने बौने साबित हो गए थे. यह कर्मचारी अपने को मुख्यमंत्री समझते हैं और लोगों को परेशान भी करते हैं. साथ ही सीएनटी एक्ट का उल्लंघन कर सदर क्षेत्र में भारी संख्या में बसाने का काम करने वाले हैं. चाईबासा वासी इनकी कार्यशैली से काफी परेशान हैं. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-women-are-becoming-self-reliant-by-getting-training-in-sewing-and-embroidery/">Jamshedpur

: सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही