Search

 
 
 

चाईबासा : झारखंड पार्टी विश्व आदिवासी दिवस को संघर्ष दिवस के रूप मनाएगा

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : झारखंड पार्टी के कार्यालय सरजोमगुटू, चाईबासा में जिला अध्यक्ष कोलंबस हांसदा की अध्यक्षता में शनिवार को एक बैठक हुई. इसमें नौ अगस्त विश्व आदिवासी दिवस को संघर्ष दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया. मौके पर झारखंड पार्टी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व संसाद चित्रसेन सिकू ने कहा कि आज सम्पूर्ण भारत के आदिवासियों पर सरकार और उद्योगपति द्वारा उत्पीड़न एवं विस्थापन हेतु प्रयासरत है. आज की सरकारें उन सभी प्रभावी प्रवाधानों को शिथिल एवं विलोपित करने के लिए नियम कानूनों में संशोधन कर रही है, ताकि आदिवासियों की जमीन लूटकर कॉर्पोरेट घरानों को सौंपा जा सके. इसलिए आज पुन: समस्त आदिवासी समाज को संघर्ष एवं आंदोलन कर अस्तित्व को बचाना पड़ेगा. पूर्व संसाद सह केंदीया विशेष आमंत्रित सदस्य दुर्गा प्रसाद जामुदा ने कहा अब आदिवासी के पास समय नहीं बचा, एकजुट होना होगा नहीं तो हमारा अस्तित्व, संस्कृति, समाज सब खत्म हो जाएगा. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-theft-of-clamps-from-the-guardwall-on-jaraikela-road-the-department-is-silent/">मनोहरपुर

: जराईकेला मार्ग पर लगे गार्डवॉल से क्लैंप की हो रही चोरी, विभाग मौन

ये थे उपस्थित

बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता महेन्द्र जामुदा, जिला उपध्यक्ष नितिन जामुदा,नरेश कोड़ा, विकास पिगुंवा, पारस नाथ नायक, राकेश कुमार जामुदा, लादूरा सवैया, जामदा चाम्पिया, राहुल बोयपाई, बाल किशन दोराईबुरु, जगन्नाथ हेम्ब्रम, दामु दोराईबुरु, दानु दोराईबुरु, सिगाराम बिरुली उपस्थित हुए. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-formation-of-kumardhubi-colliery-committee-of-bcku/">धनबाद

: बीसीकेयू की कुमारधुबी कोलियरी कमिटी का गठन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही