Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : सिंहभूम लोकसभा सीट से झारखंड पार्टी अपना प्रत्याशी उतारेगी : चित्रसेन सिंकू

Advertisement
Advertisement
  • लोकसभा चुनाव को लेकर क्षेत्रीय पार्टी भी बनाने लगी रणनीति
Chaibasa (Sukesh kumar) : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर क्षेत्रीय पार्टी भी अपनी-अपनी रणनीति बनाने लग गई. झारखंड पार्टी के चाईबासा पार्टी कार्यालय सरजोमगुटू, पुरती निवास चाईबासा में झारखंड पार्टी के जिला अध्यक्ष कोलंबस हासदा की अध्यक्षता में एक बैठक की संपन्न हुई. बैठक को संबोधित करते हुए के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष से चित्रसेन सिंकू ने कहा पार्टी ने निर्णय लिया हैं कि सिंहभूम लोकसभा सीट से झारखण्ड पार्टी अपना प्रत्यशी उतारेगी और पूरे दम खम से चुनाव लड़ेगी. इसे भी पढ़ें : गुजरात">https://lagatar.in/gujarat-bharat-jodo-nyaya-yatra-in-bardoli-rahul-gandhi-reaches-swaraj-ashram-yatra-will-pass-through-surat-and-tapi/">गुजरात

: भारत जोड़ो न्याय यात्रा बारदोली में, राहुल गांधी स्वराज आश्रम पहुंचे, सूरत और तापी से होकर गुजरेगी यात्रा
  केंद्रीय समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य पूर्व सांसद दुर्गा प्रसाद जामुदा ने कहा कि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन असमंजस में है कि सिहभूम लोकसभा से किस दल का प्रत्याशी होगा. अब तक फैसला नहीं हो पाया हैं. भाजपा कांग्रेस से उधार ली गई उम्मीदवार के भरोसा चुनाव बैतरणी पर करना चाहती है. जिसका पिछला कार्यकाल सत्ता विरोधी लहर से ग्रसित है. केन्द्रीय सचिव सह प्रवक्ता सह अधिवक्ता महेंद्र जामुदा ने कहा कि पिछले एक वर्षों से जन मुद्दों एवं जनता की समस्याओं को धरना-प्रदर्शन एवं सभा के माध्यम से संघर्षरत रही है. जनता के सुख दुःख में हमारी पार्टी हमेशा साथ खड़ी रही है. इसलिए झारखण्ड का प्रदर्शन होने वाले लोकसभा चुनाव में आशा के अनुरूप होगी. इसे भी पढ़ें : यूट्यूबर">https://lagatar.in/youtuber-elvish-yadavs-troubles-increased-again-gurugram-police-sent-notice/">यूट्यूबर

एल्विश यादव को गुरुग्राम पुलिस ने भेजा नोटिस, 12 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया
अधिवक्ता सह जिला अध्यक्ष सराईकेला खरसावां मनोज कुमार माहली ने कहा कि वर्तमान सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र मे जो राजनिति परिस्थितिया बन रही हैं. इसमें जनता झारखण्ड पार्टी को विकल्प के रूप में देख रही हैं. केन्द्र की भाजपा सरकार आधिनायक वादी क्रियाकल्पा एवं स्वतंत्र सवैधानिक ईकाइयों पर कब्जा जमा चुकी हैं. लोकत्रंत खतरे में है. इडी, सीबीआई, भाजपा कार्यकर्त्ता के रूप मे काम कर रही है. झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस गठबंधन सरकार लूट खसोट में रही है. प्रशासन पंगु हो चुका है. ऐसी परिस्थिति में झारखंड की जनता झारखंड पार्टी को आशा भरी निगाहों से देख रही है. बैठक की अध्यक्षता कर रहा है जिला अध्यक्ष कोलंबस हासंदा ने कहा कि एक वर्ष के कार्यकाल में झारखंड पार्टी ने कोल्हान में अपने संगठन को काफी मजबूत कर लिया है. कार्यकर्ता काफी उत्साहित है. लोकसभा चुनाव मजबूती के साथ लड़ा जाएगा. युवा जिला अध्यक्ष रेयास समड ने कहा कि कोल्हान के युवा वर्ग आज ठगा महसूस कर रहे हैं. शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की घोर कमी है. सिंचाई के लिए खेतों में पानी नहीं है. इसे भी पढ़ें : कोलकाता">https://lagatar.in/tmcs-jan-garjan-sabha-in-kolkata-today-mamata-to-launch-lok-sabha-election-campaign/">कोलकाता

 में आज टीएमसी की जन गर्जन सभा, ममता करेंगी लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत
ईचा खड़काई बाध को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस सिर्फ राजनीतिक करते आ रही है. मंच का संचालन जिला उपध्यक्ष नितिन जामुदा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जिला महासचिव मंगल सरदार ने किया. बैठक में मुख्य रूप से रतन गोप, सुनिल पुर्ति, अभिराम मुर्मू, बाल किशान दोरई बुरु, हरिश आल्डा, जेम्स आल्डा, सिगंराय हांसदा, सुधारिया तमसोय, हरिकिशन गोप, सरदार देवगम, हरिपोदा नायक, जगनाथ नायक, अर्जुन आल्डा, सुरा तामसोय,राम सोय, माइल सिंह बिरूली, कारू देवगम, लरवन कुकल, राम सिंह तियु, सुरसिंह चोड़ा आदि सैकड़ों लोग उपस्थित हुए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही