Chaibasa (Sukesh kumar) : कोल्हान के सेरेंगसिया शहीद स्मारक के पास रविवार को पोटो हो के शहीद स्थल में गैर राजनीतिक सामाजिक संगठन का स्थापना हुआ. सर्वसम्मति से इसका नामकरण किया गया. झारखंड पुनरुत्थान अभियान के नाम से संगठन तैयार किया गया है. संगठन में मुख्य रूप से पूर्व सांसद चित्रसेन सिंकु, पूर्व सांसद दुर्गाचरण जामुदा, क्रांतिकारी नेता सन्नी सिंकू मुख्य रूप से शामिल हैं. बैठक में कहा गया कि इस संगठन का मुख्य उद्देश्य खूंटकट्टी खतियानधारी झारखंड वासियों की प्राचीन सभ्यता और संस्कृति की रक्षा करना है. झारखंड बनने के बाद झारखंडियों की परंपरा, समाज, जल-जंगल, जमीन, भाषा-संस्कृति, खनिज, नौकरी, ठेकेदारी ,शिक्षा संस्थान पर चौतरफा हमला हो रहा है. झारखंड सरकार द्वारा समय-समय पर कृषि भूमि को गैर कृषि में बदलकर व्यासायिक उद्देश्य पूरा करने के लिए सीएनटी/एसपीटी एक्ट और विल्किंसन रूल को कमजोर करने के लिए लगातार संशोधन करने का प्रयास किया जा रहा है. झारखंड की सामुदायिक परती जमीन को झारभूमि वेबसाइट में डालकर उद्योगपतियों को देने का काम किया जा रहा है.
इसे भी पढ़े : जादूगोड़ा">https://lagatar.in/jaduguda-uranium-labor-union-organizes-forest-feast-in-narva-mountain/">जादूगोड़ा
: यूरेनियम मजदूर संघ का नरवा पहाड़ में वनभोज आयोजित संयोजक मंडली का हुआ गठन
झारखंड सरकार द्वारा झारखंडियों के खिलाफ समय-समय पर जन विरोधी नीति के खिलाफ जन आंदोलन करने के लिए यह संगठन तैयार की गई है. यह सामाजिक संगठन खूंटकट्टी झारखंडियों को एकजुट करने के उद्देश्य से बनाया गया है. यह संगठन संयोजक प्रणाली पर संचालित की जाएगी. झारखंड पुनरुत्थान अभियान का गठन होने के साथ ही तत्कालिक प्रभाव से संगठन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए उपस्थित लोगों के बीच में से ही संयोजक मंडली का गठन किया गया है. संयोजक मंडली में प. सिंहभूम जिला के तीनों अनुमंडल और प्रखंडों से भागीदारी सुनिश्चित करने वालों को नामित किया है. संयोजक मंडली में सन्नी सिकु,कोलंबस हंसदा,अमृत मांझी,संजय बिरूली, अतीश गहराई, महेंद्र जामुदा,महेंद्र लागूरी,शीतल पूर्ति, मंगल सरदार,बिरसा देवगम,खेमकरण बिरूआ,विकास केराई,राम हेंब्रम,जगन्नाथ दिग्गी शामिल है.
इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-cm-hemant-soren-will-come-to-the-city-on-monday-will-be-involved-in-johar-yatra-on-24th/">चाईबासा
: सीएम हेमंत सोरेन सोमवार को आएंगे शहर, 24 को जोहार यात्रा में होंगे शामिल यह रहे बैठक में उपस्थित
बैठक में पूर्व सांसद दुर्गा प्रसाद जामुदा, पूर्व सांसद चित्रसेन सिकु, जगदीश चंद्र सिकु, देवराज चातर, गुरुचरण सिकु, विनीत लागूरी, बालकिशन डोराईबुरु, रतन कुमार गोप, विदेशी नायक, दिनेश नायक, लखन नायक, उपेंद्र सिकु, हरीश गोप, सुमंत सिकु, विजय कुम्हार, परगना डोराईबुरु, एस महतो, श्यामसुंदर नायक, गोविंद गोप, सरदार गोप, हरीश ,डीकुल हंसदा, सूदन लागूरी, देवेंद्र नाथ लागूरी, पहसिंह लागूरी, सालुका लागूरी, मंगल सिंह लागूरी, देवराज देवगम, श्याम हंसदा, करैला बिरुआ, उर्दूब कुंकल, लालसिंह, चामुरु कुंकल, दंसर बिरुआ, कमल किशोर बिरूआ, डेविड बारी, गुरा पूर्ति, एस. एन. सवैया, अनूप डुंगडुंग, देवराज हेंब्रम, जयनारायण देवगम, दामु गहराई, धर्मेंद्र अंगारिया, कृष्णा सिकु, बीमा चतोंबा, सागर सिकु, रवि लोहार, सुखराम सिरका, दासो सिरका, बागो बोइपाई, काशीनाथ बोइपई, राम सिरका, सिदेश्वर पिंगुआ, जगन्नाथ हेमब्रोम, राबिन बरजो, दामु डोराईबुरु, कुलदीप नायक, महावीर बिरूली, छोटा सरकार गोप आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Leave a Comment