Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : झारखंड पुनरुत्थान अभियान ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री को लिखा पत्र

Chaibasa (Sukesh kumar) : झारखंड पुनरुत्थान अभियान के संयोजक सन्नी सिंकु ने शनिवार को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को सात सूत्री मांग पत्र उपायुक्त के माध्यम से सौंपा है. सात सूत्री मांग पत्र में मुख्य रूप से पश्चिमी सिंहभूम जिला के चाईबासा, चक्रधरपुर, जगन्नाथपुर बाईपास सड़क निर्माण कार्य की ओर ध्यान आकृष्ट किया है. मांग पत्र में कहा कि बाईपास सड़क निर्माण कार्य करने के पहले रैयतों से लिखित सहमति, पारंपरिक ग्रामसभा से सहमति, आवश्यक न्यायिक प्रक्रिया को मानवीयता के साथ पूर्ण किया जाए. साथ ही पांचवी अनुसूची जिला होने के कारण जनजातीय कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार और राज्यपाल से भी सहमति को आवश्यक समझा जाए. इसके साथ ही चाईबासा से जैंतगढ़ एनएच 75 (ई) सड़क की जर्जर स्थिति की ओर भी ध्यान आकृष्ट कराया गया है. कहा गया है कि इस सड़क पर दुर्घटना के कारण कई लोग अपनी जान भी गवां चुके है. इस सड़क के लिए पूर्व मुख्यमंत्री और उनके सांसद पत्नी को भी आंदोलन करने के लिए सड़क पर उतरना पड़ा था. लेकिन इसके बाद भी एनएचएआई के अधिकारी और संवेदक कुंभकरण की नींद सोते रहे है. उक्त सड़क की स्थिति से केंद्रीय मंत्री को ट्वीट करके भी अवगत कराया गया है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-hindu-muslim-ekta-manch-submitted-a-memorandum-to-the-deputy-commissioner-in-the-name-of-the-governor/">जमशेदपुर

: हिंदू मुस्लिम एकता मंच ने राज्यपाल के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही