Search

 
 
 

चाईबासा : झारखंड पुनरुत्थान अभियान ने आरकेएस क्रशर प्लांट पर लगाया मनमानी का आरोप

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : झारखंड पुनरुत्थान अभियान की एक बैठक बुधवार को चाईबासा घड़ी घर के पास संयोजक सन्नी सिंकु की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रूप से इलीगड़ा गोलासाई में आरकेएस क्रशर की मनमानी और नूरदाटुंगरी में किये जा रहे उत्खनन के बारे में चर्चा की गई. झारखंड पुनरुत्थान अभियान के संयोजक व बड़ा झींकपानी पंचायत के पूर्व मुखिया कोलंबस हांसदा ने कहा कि इलीगड़ा गोलासाई में आरकेएस क्रशर प्लांट द्वारा आसपास इलाकों व सड़क के किनारे जहां तहां जमीन मालिक से बिना सहमति के पत्थर स्टॉक करना दुर्भाग्यपूर्ण है. इससे स्थानीय ग्रामीण सहित रैयती जमीन मालिक काफी परेशान है. कहा जा सकता है आदिवासियों की निर्दोष निरक्षर होने का आरकेएस गलत फायदा उठा रही है. इस पर झारखंड पुनरुत्थान अभियान ने आपत्ति जताई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rain-started-in-the-city-with-strong-wind-appeal-to-people-to-be-careful-during-thunderstorm/">जमशेदपुर

: तेज हवा के साथ शहर में वर्षा शुरु, वज्रपात के दौरान लोगों से सावधानी बरतने की अपील

उत्खनन मामले में जांच की चल रही प्रक्रिया

अभियान के सदस्यों ने बताया कि नूरदाटुंगरी के जिस स्थान से पत्थर उत्खनन कर क्रशर में लाया जाता है, उसी स्थान पर उस गांव का देशाउली भी है. देशाउली के सामने उत्खनन कर आदिवासियों की आस्था पर कुठाराघात किया जा रहा है. उन्होंने जिला खनन पदाधिकारी से इसकी जांच की मांग की है. झारखंड पुनरुत्थान अभियान के सदस्य इंदुशेलहर तिवारी ने कहा कि नूरदा में किये जा रहे उत्खनन के लिए उन्होंने कई बार लिखित रूप में जांच की मांग की थी. डीएमओ ऑफिस में बातचीत करने पर पता चला उस लिखित मांग के आलोक में जांच करने के उपरांत कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है. बैठक में झारखंड पुनरूत्थान अभियान के संयोजक पूर्व बैंक कर्मी अमृत मांझी, जेपीए सदस्य राधामोहन बनर्जी, विशाल कुमार निषाद और अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही