Search

 
 
 

चाईबासा : झारखंड के युवा कलाकार रंजीत महतो को कला संस्कृति यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित

 
Chaibasa : सोमवार को उड़ीसा में आयोजित नेशनल कुड़मी एकेडमी, नेशनल कुड़मी मीट सम्मेलन 2022 कार्यक्रम में कला संस्कृति यूनिवर्सिटी रविंद्र मंडप के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में झारखंड के युवा कलाकार रंजीत महतो को सम्मानित किया गया. चंपुआ विधायक मीनाक्षी महतो के हाथों कुड़माली झुमर गायक रंजीत महतो को कला संस्कृति के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया. मालूम हो कि कला के क्षेत्र में झारखंड के मनोहरपुर क्षेत्र के रंजीत महतो सभी के दिलों पर राज करते हैं. इन्होंने जल, जंगल, जमीन, भाषा आंदोलन और भाषा परंपरा को बचाने तक की गीत रचे हैं और इस गीत को झारखंड के विभिन्न मंचों पर गाए हैं. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-raids-for-single-use-plastic-in-sakchi-market-banned-goods-found-in-10-shops/">जमशेदपुर:

साकची बाजार में एकल यूज़ प्लास्टिक के लिये छापामारी, 10 दुकानों में मिला प्रतिबंधित सामान
इन्होंने अधिकतर कुड़माली गीत पुराने अंदाज में गाये हैं, ये अपने मीठी आवाज से दर्शकों का मन मोह लेते हैं. कला क्षेत्र में इन्हें कई सम्मानों से नवाजा जा चुका है. रंजीत महतो को ओडिसा में सम्मान मिलना काफी गर्व और हर्ष की बात है. सम्मान मिलने के पश्चात रंजीत महतो ने कहा कि यह सम्मान हौसला बढ़ाने वाला है. आने वाले दिनों में और बेहतर करेंगे इसको लेकर हमारी टीम पूरा प्रयास करेगी. हमारा टीम झारखंड के कला संस्कृति को बढ़ावा देने पर पूरा काम कर रहा है. जल जंगल जमीन के आंदोलन से जुड़ा हुआ हर संगीत मेरी होती है जिसको मैं पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निभाता हूं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही