Chaibasa (Sukesh Kumar) : झींकपानी स्थित चोया शिव मंदिर परिसर में 18 जून से 20 जून तक आयोजित होने वाले प्रसिद्ध चोया मेला को लेकर बैठक हुई. मेला का समापन 21 जून को होगा. बैठक की अध्यक्षता दिनेश चंद्र बुड़ीउली ने की. इसमें असुरा के मानकी भी मौजूद थे. बैठक में सर्वसम्मति से आयोजन समिति का मुख्य संरक्षक विधायक दीपक बिरुवा और सह संरक्षक प्रखंड प्रमुख प्रदीप तामसोय को मनोनीत किया गया. इसके अलावा आयोजन समिति का पुनर्गठन किया गया. जिसमें अध्यक्ष महेश नायक, उपाध्यक्ष देवेन माछुआ, सचिव मानसिंह नायक, उपसचिव अखिलेश कुम्हार, मंत्री सिदिउ बुड़ीउली, महामंत्री जयंती बुड़ीउली, उपमहामंत्री संजय को बनाया गया है. बैठक में विनोद गोप, गिरधारी लोहार, हरि नायक, रोहित लोहार, जुंबल नायक आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-8-day-volleyball-camp-started-at-kulapatanga-ground/">आदित्यपुर
: कुलुपटांगा मैदान में 8 दिवसीय वॉलीबॉल कैम्प शुरू [wpse_comments_template]
चाईबासा : झींकपानी का दो दिवसीय प्रसिद्ध चोया मेला 18 जून से, तैयारी शुरू
Leave a Comment