Search

 
 
 

चाईबासा : झींकपानी के जिप सदस्य ने किया डैम निर्माण स्थल का निरीक्षण

 
Chaibasa ( Ramendra Kumar Sinha) : जिला परिषद सदस्य जॉन मिरन मुंडा ने गुरुवार को टोन्टो प्रखंड के केंजरा गांव में लघु सिंचाई विभाग से बन रहे चैक डैम का निरीक्षण किया. निरीक्षण में अनियमिता पायी गई. कहीं मजदुरी भुगतान में कमी तो कही काम की गुणवत्ता में कमी पाई गई. निरीक्षण में जिला परिषद सदस्य ने पाया कि श्रमिकों को पूरा भुगतान नहीं किया जा रहा है. मजदूरों को 335 रुपये की जगह 300 रुपये दिया जा रहा हैं. कम पैसे दिये जाने की पूष्टि वहां पर कार्य कर रही महिला श्रमिका सुभा हेस्सा लक्ष्मी हेस्सा तथा जांगी हेस्सा ने किया. महिला श्रमिकों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा उन्हे तीन सौ रुपये का भुगतान किया जाता है. जबकि हस्ताक्षर 340 रुपये पर करवाया जाता है. इसे भी पढ़ें :डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-outrage-among-villagers-due-to-delay-in-construction-of-water-tower/">डुमरिया

: जल मीनार के निर्माण में विलंब होने से ग्रामीणों में आक्रोश

उचित मजदूरी का नहीं हो रहा भुगतान

डैम निर्माण में दूसरे सिमेंट को प्रयोग किया जा रहा है. मजदुरों ने डैम के बिना फाटक निर्माण कराए जाने पर आपत्ति दर्ज करायी है. ग्रामीणों ने कहा कि बिना फाटक के डैम का निर्माण किये जाने से बालू मिट्टी जम जायेगा. जिससे पानी के निकासी में समस्या होगी. इसे लेकर मजदूरों ने पूर्व में भी कनीय अभियंता से आपत्ति दर्ज कराई थी लेकिन इसपर कोई सुधार नहीं हुआ है.जॉन मिरन मुंडा ने कहा कि सभी जगह उचित मजदूरी नहीं दी जा रही है. इसका विरोध किया जायेगा. इसकी जानकारी विभाग के वरीय अधिकारियों को भी दी जायेगी. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-shweta-daughter-of-former-mla-sadhucharan-mahato-is-waiting-for-justice/">आदित्यपुर

: इंसाफ की आस लगाए बैठी है पूर्व विधायक साधुचरण महतो की पुत्री श्वेता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही