Search

 
 
 

चाईबासा : पेशाब कांड के विरोध में झामुमो ने भाजपा नेताओं का पुतला फूंका

 
Chaibasa (Sukesh Kumar): मध्यप्रदेश के सिधी में हुए पेशाब कांड के विरोध में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा जिला समिति ने चाईबासा पोस्ट आफिस चौक में गुरुवार को भाजपा नेताओं का पुतला दहन किया. इसमें शामिल झामुमो नेताओं ने कहा कि मनुवादी सोच और विचारधारा, जिसमें आदिवासियों को शूद्र को नीच तथा घृणा और प्रताड़ना का पात्र माना जाता है, दोयम दर्जे का नागरिक समझा जाता है, भाजपा उस मानसिकता और विचारधारा से अब तक बाहर नहीं निकल पाई है. मध्यप्रदेश का पेशाब कांड इसी का नतीजा है. इस घृणित घटना से भाजपा का आदिवासियों के प्रति जो सोच है वह उजागर हुआ है और भाजपा का असली चेहरा सामने आया है. झारखण्ड मुक्ति मोर्चा इस घृणित घटना का पुरजोर विरोध करता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jnac-and-tata-steel-uisl-jointly-cleaned-half-a-dozen-drains-of-the-city/">जमशेदपुर

: जेएनएसी व टाटा स्टील यूआईएसएल ने संयुक्त रुप से शहर के आधा दर्जन नालों की सफाई की

पार्टी के यह कार्यकर्ता रहे उपस्थित

पुतला दहन कार्यक्रम में इकबाल अहमद, राहुल आदित्य, दिनेश चन्द्र महतो, डोमा मिंज, मानाराम कुदादा, प्रदीप महतो, विश्वनाथ बाड़ा, सतीश सुंडी, हिमांशु राय, बुधन देवगम, सुमी पुरती, अर्जुन बानरा, पीरु हेम्बरोम, मो फिरोज, देवेन्द्र बारी, दोफेदार हेस्सा, मो तैहसीन समेत काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही