Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : झामुमो जिला समिति ने आयोजित की खतियानी जोहार यात्रा की समीक्षा बैठक

Chaibasa (Sukesh kumar) : परिसदन भवन चाईबासा में शुक्रवार को झामुमो जिला समिति ने जिला अध्यक्ष सह विधायक सुखराम उरांव की अध्यक्षता में 24 जनवरी को जिला मुख्यालय चाईबासा के खूंटकट्टी मैदान में सम्पन्न मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के खतियानी जोहार यात्रा कार्यक्रम का समीक्षा की गई. समीक्षा बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को अपने आप में ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताया. खतियान आधारित स्थानीय नीति समेत अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर उतारने के अलावा हेमंत सरकार द्वारा झारखंडी जनभावना के अनुरूप अनेकों निर्णय लिए जाने का असर खतियान जोहार यात्रा कार्यक्रम में साफ तौर पर दिखाई पड़ा है. इसे भी पढ़ेंजमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-five-day-yoga-training-camp-for-government-teachers-and-teachers-started-from-january-28/">जमशेदपुर

: सरकारी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के लिए पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ 28 जनवरी से

समाज के लोग को जो संदेश देना चाहते थे उसमें सफल रहे

खतियानी जोहार यात्रा कार्यक्रम के तहत राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के जिला आगमन को लेकर पूरे जिला में लोगों के बीच खासा उत्साह देखा गया. कार्यक्रम में पूरे जिला से लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था. खतियानी जोहार यात्रा कार्यक्रम के माध्यम से 2024 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक जो संदेश देना चाहते थे उसमें हम पूरी तरह से सफल रहे हैं. उन्होंने कहा कि केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा कोल्हान में अपना राजनीतिक जमीन तलाशने का प्रयास कर रही थी. लेकिन खतियानी जोहार यात्रा कार्यक्रम के माध्यम से कोल्हान के लोगों ने भाजपा को स्पष्ट संदेश देने का काम किया है कि कोल्हान में उसकी दाल नहीं गलने वाली है. इसे भी पढ़ेंधनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-chief-minister-will-attend-jmms-51st-foundation-day-function/">धनबाद

: झामुमो के 51 वें स्थापना दिवस समारोह में आएंगे मुख्यमंत्री

कोल्हान को भाजपा मुक्त बनाने का लिया संकल्प

कोल्हान की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं ने खतियानी जोहार यात्रा कार्यक्रम में यह संकल्प लिया है कि 2024 में कोल्हान को फिर से भाजपा मुक्त बनाएंगे, लोकसभा समेत कोल्हान के सभी विधानसभा सीटों पर फिर से झामुमो महागठबंधन का कब्जा होगा. कार्यक्रम की आपार सफलता के लिए झामुमो जिला अध्यक्ष सह विधायक सुखराम उरांव ने झामुमो जिला समिति और जिला में पार्टी के सभी विधायकों समेत तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं को हृदय से धन्यवाद दिया. इसे भी पढ़ेंचाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-one-day-district-level-workshop-of-sadhan-sevaks-organized/">चाकुलिया

: साधन सेवकों की एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

बैठक में ये लोग हुए शामिल

बैठक में विधायक दीपक बिरुवा, विधायक निरल पुरती, जिला सचिव सोनाराम देवगम, झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग के सदस्य भुवनेश्वर महतो, जिला उपाध्यक्ष राहुल आदित्य, दीपक कुमार प्रधान, योगेन्द्र नाथ बिरुवा, जिला कोषाध्यक्ष सुभाष बनर्जी, जिला संगठन सचिव चम्बरु जामुदा, जिला संयुक्त सचिव सुनील कुमार सिरका, डोमा मिंज, इजहार करीम राही, केन्द्रीय सदस्य अभिषेक सिंकु, प्रखंड अध्यक्ष सतीश सुण्डी, लखन हेम्बरोम, संजय हासदा, राजेश पिंगुवा, प्रेम मुंडरी, विश्वनाथ बाड़ा, ताराकान्त सिजुई, मनोज लागुरी, महेंद्र तिरिया, अजीत कुंकल, गोकुल पोलाई, मो मोजाहिद, सचिव सोनाराम देवगम आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही